पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के दौरान इस वक्त की सबसे बड़ी खबर फालता विधानसभा सीट से आ रही है. यहां मतदान के बीच अचानक स्थिति तनावपूर्ण हो गई, जिसके बाद पारा मिलिट्री फोर्स ने लोगों पर हल्का लाठीचार्ज कर दिया. इस पूरी कार्रवाई का नेतृत्व खुद यूपी कैडर के तेजतर्रार IPS और बंगाल चुनाव में पुलिस ऑब्जर्वर अजय पाल शर्मा ने किया. अचानक हुई इस कार्रवाई से अफरा-तफरी मच गई.
ADVERTISEMENT
'चाट खा रहा था और पड़ गई लाठी'
लाठीचार्ज का शिकार हुए एक स्थानीय व्यक्ति ने आपबीती सुनाते हुए कहा कि वह बस चाट खा रहा था, तभी अचानक फोर्स आई और उस पर हल्का लाठीचार्ज कर दिया. हालांकि, सुरक्षा बलों का कहना है कि मतदान केंद्र के पास अनावश्यक भीड़ जमा होने की वजह से यह कदम उठाना पड़ा.
क्यों 'हॉट' है फालता की सीट?
आपको बता दें कि फालता सीट पर ममता बनर्जी की टीएमसी ने जहांगीर खान को अपना उम्मीदवार बनाया है. यह वही सीट है जहां चुनाव से ठीक पहले जहांगीर खान और IPS अजय पाल शर्मा के बीच तीखी जुबानी जंग देखने को मिली थी. आईपीएस शर्मा ने पहले ही चेतावनी दी थी कि मतदान में बाधा डालने वालों को बख्शा नहीं जाएगा. लाठीचार्ज के बाद इलाके में सुरक्षा और कड़ी कर दी गई है. चप्पे-चप्पे पर पैरा फोर्सेज की तैनाती है. फिलहाल मतदान जारी है, लेकिन अजय पाल शर्मा की सख्ती ने सियासी गलियारों में हलचल तेज कर दी है.
ADVERTISEMENT









