Jyoti Singh News: भोजपुरी के पावर स्टार पवन सिंह और उनकी दूसरी पत्नी ज्योति सिंह के बीच तलाक का मामला लंबे समय से सुर्खियों में है. इसी बीच ज्योति सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें वे अपनी बहन जूही के व्लॉग में नजर आ रही हैं. इस वीडियो ने फैंस के बीच नई चर्चा छेड़ दी है. बनारस में भगवान भोलेनाथ के दर्शन करने पहुंचीं ज्योति सिंह ने एक खास मन्नत मांगी है जिसे लेकर कयास लगाए जा रहे हैं कि क्या वह अब मां बनना चाहती हैं?
ADVERTISEMENT
बनारस में मांगी मन्नत
ज्योति सिंह अपनी बहन जूही के व्लॉग में काफी खुश नजर आ रही थीं. उन्होंने बताया कि जब भी वह बनारस आती हैं भोलेनाथ का दर्शन जरूर करती हैं. क्योंकि उनकी भगवान पर अटूट आस्था है. उन्होंने अपने और पवन सिंह के रिश्ते को लेकर दुआ तो मांगी ही. साथ ही यह भी खुलासा किया कि उन्होंने भगवान से एक बेहद खास मन्नत मांगी है जिसे फिलहाल वह शेयर नहीं करना चाहतीं.
फैंस क्यों लगा रहे हैं मां बनने के कयास?
व्लॉग के दौरान ज्योति सिंह अपनी बहन के बेटे 'भोलू' को गोद में खिलाती हुई नजर आईं. इस नजारे को देखने के बाद फैंस यह कयास लगाने लगे हैं कि ज्योति की वो खास मन्नत शायद मां बनने से जुड़ी है. ज्योति ने अपनी बातचीत में यह भी संकेत दिया कि भले ही उनकी शादी का भविष्य अनिश्चित हो लेकिन वह अपनी बहनों के साथ एक खुशहाल जिंदगी बिताने की इच्छा रखती हैं.
तलाक का मामला और कोर्ट
पवन सिंह और ज्योति सिंह के बीच तलाक का मामला लंबे समय से कोर्ट में है. पिछली सुनवाइयों में दोनों की अनुपस्थिति और पवन सिंह का यह स्पष्ट रुख कि वह ज्योति के साथ नहीं रह सकते और केवल 'वन टाइम सेटलमेंट' पर बात करेंगे. अब सभी की नजरें अगली कोर्ट सुनवाई पर टिकी हैं कि क्या इस रिश्ते में सुलह की कोई गुंजाइश बाकी है या यह पूरी तरह खत्म हो जाएगा.
ADVERTISEMENT









