UP Board 10th 12th Result Topper: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने 2026 के हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षाओं के परिणाम घोषित कर दिए हैं. इस बार के नतीजों ने न केवल प्रदेश के शैक्षणिक स्तर को दर्शाया है बल्कि यह भी साफ कर दिया है कि बेटियों ने एक बार फिर शिक्षा के मैदान में अपना परचम लहराया है. आपको बता दें कि इस बार दसवीं में 90.42% और 12वीं 80.38% छात्र पास हुए हैं. यूपी बोर्ड 12वीं की परीक्षा में सीतापुर की शिखा वर्मा ने 97.60% अंकों के साथ टॉप किया है. वहीं दसवीं में सीतापुर की कशिश वर्मा और बाराबंकी की अंशिका वर्मा ने 97.83% अंकों के साथ किया टॉप किया है.
ADVERTISEMENT
लड़कियों ने मारी बाजी
इस साल हाईस्कूल का कुल पास प्रतिशत 90.42% रहा. आंकड़ों पर गौर करें तो इस बार भी छात्राओं ने छात्रों को पीछे छोड़ दिया है.
कुल छात्र पास प्रतिशत: 87.33%
कुल छात्रा पास प्रतिशत: 93.76%
हाईस्कूल टॉपर्स
प्रथम स्थान: कशिश वर्मा और अंशिका वर्मा (संयुक्त रूप से)
द्वितीय स्थान: अदिति
तृतीय स्थान: अर्पिता, ऋषभ साहू और परी वर्मा
इंटरमीडिएट में भी बेटियां आगे
12वीं कक्षा में कुल पास प्रतिशत 80.38% दर्ज किया गया. यहां भी लड़कों के मुकाबले लड़कियों का प्रदर्शन काफी बेहतर रहा.
लड़कों का पास प्रतिशत: 75.04%
लड़कियों का पास प्रतिशत: 86.32%
इंटरमीडिएट टॉपर्स
प्रथम स्थान: शिखा वर्मा (97.60%)
द्वितीय स्थान: नंदिनी गुप्ता और श्रेया वर्मा
तृतीय स्थान: सुरभि यादव और पूजा पाल
जिलों का दबदबा: सीतापुर, बाराबंकी और बरेली का बोलबाला
मेरिट लिस्ट पर नजर डालें तो इस बार कुछ खास जिलों ने टॉपर्स की झड़ी लगा दी है. हाईस्कूल के टॉप-5 रैंकिंग में सीतापुर, बाराबंकी और झांसी के छात्र सबसे आगे रहे. वहीं इंटरमीडिएट में सीतापुर, बरेली और बाराबंकी के मेधावियों ने अपना लोहा मनवाया. खास बात यह है कि टॉप-3 की रैंक में शामिल अधिकांश परीक्षार्थी लड़कियां हैं जो महिला सशक्तिकरण की एक शानदार तस्वीर पेश करती हैं. उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद के इन नतीजों ने आज पूरे प्रदेश में सीतापुर और बाराबंकी जैसे जिलों को चर्चा का केंद्र बना दिया है.
ADVERTISEMENT









