मुरादाबाद में रोडवेज बस का कहर, गर्भवती महिला समेत 3 की मौत, पति जिंदगी की जंग लड़ रहा

Moradabad Accident: मुरादाबाद में एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे परिवार की खुशियां छीन लीं. तेज रफ्तार रोडवेज बस की टक्कर से गर्भवती महिला, उसके मासूम बेटे और साली की मौत हो गई. घायल पति अस्पताल में जिंदगी की जंग लड़ रहा है. हादसे से क्षेत्र में शोक की लहर है.

 Moradabad Crime News

Moradabad Crime News

Newzo

• 05:23 PM • 16 Jun 2026

follow google news

Moradabad Accident: मुरादाबाद के कटघर थाना क्षेत्र में दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर गांगन नदी पुल के पास एक भीषण सड़क हादसे में एक गर्भवती महिला, उसका मासूम बेटा और साली की मौत हो गई, जबकि पति गंभीर रूप से घायल हो गया.

यह भी पढ़ें...

जानकारी के मुताबिक, संभल जिले के हयातनगर थाना क्षेत्र के सरायतरीन निवासी जुनैद अपनी पत्नी सिमरन, तीन साल के बेटे दानियाल और साली मन्तशा के साथ बाइक से कहीं जा रहा था. इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार में आ रही रोडवेज बस ने ओवरटेक करने की कोशिश में उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी.

टक्कर इतनी भीषण थी कि चारों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए. मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने सिमरन और दानियाल को मृत घोषित कर दिया. बाद में इलाज के दौरान मन्तशा ने भी दम तोड़ दिया. गंभीर रूप से घायल जुनैद का अस्पताल में इलाज जारी है. हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी और चीख-पुकार मच गई, पुलिस मामले की जांच कर रही है.