Moradabad Sadak Hadsa: उत्तर प्रदेश के जिला मुरादाबाद जनपद के मुंढापांडे थाना क्षेत्र के काशीपुर अलीगंज मार्ग करनपुर चौराहे से आगे मिल्क धोबियों वाली गांव निवासी प्रशांत सागर मेहनत मजदूरी से बाइक से घर से निकला ही था अलीगंज मुख्य मार्ग पर पहुंचा ही था तभी तेज रफ्तार खनन से भरे तेज रफ्तार डंपर ने टक्कर टक्कर मार दी. उसे गंभीर रूप से घायल कर डंपर लेकर चालक मौके से फरार हो गया. जिसमें प्रशांत सागर युवक की टांगे टूट गई है घायल अवस्था में युवक को देख पीड़ित परिजनों ने यूपी उत्तराखंड रोड पर वह शहीद होकर के मुख्य जाम लगा दिया.
ADVERTISEMENT
पुलिस ने क्या किया?
जाम लगने की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को एंबुलेंस की मदद से निजी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया और घायल युवक के परिजनों को समझा बूझकर पुलिस जाम खुलवाने कै प्रयास में लगी हुई है.
स्थानीय लोगों का आरोप क्या है?
घायल परिजनों का कहना है कि काशीपुर अलीगंज मार्ग पर काफी समय से यह खनन माफिया हादसों को अंजाम देते चले आ रहे हैं कोई भी इनके खिलाफ कठोर कार्रवाई नहीं होती खनन का काम नियम अनुसार चलना चाहिए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात है,
परिजनों की मुख्य मांग क्या है?
घायल परिजनों का कहना है कि सहायता के रूप में घायल व्यक्ति को मुआवजा के रूप में शासन द्वारा सहायता मिलनी चाहिए ताकि वह अपना गुजर बाजार आगे कर सके और उपचार कर पाए.
ADVERTISEMENT










