खेसारी लाल यादव और आकांक्षा पुरी की केमिस्ट्री पर भड़के फैंस, बोले- घर पर बीवी है

Khesari Lal Yadav: भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव और आकांक्षा पुरी का एक रोमांटिक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में दोनों की केमिस्ट्री देख फैंस भड़क गए हैं और खेसारी को घर की मर्यादा याद दिला रहे हैं.

Khesari Lal yadav

यूपी तक

22 Apr 2026 (अपडेटेड: 22 Apr 2026, 01:39 PM)

follow google news

Khesari Lal Yadav: भोजपुरी इंडस्ट्री के हिट मशीन और ट्रेंडिंग स्टार खेसारी लाल यादव अक्सर अपने गानों और फिल्मों के कारण चर्चा में रहते हैं. लेकिन पिछले कुछ समय से वह अपनी और अदाकारा आकांक्षा पुरी की वायरल हो रही केमिस्ट्री के कारण फैंस के निशाने पर हैं.  हाल ही में सोशल मीडिया पर उनका एक नया वीडियो वायरल हुआ है जिसके बाद फैंस का गुस्सा सातवें आसमान पर है और लोग उन्हें घर की मर्यादा याद दिला रहे हैं.

यह भी पढ़ें...

क्या है नया मामला?

खेसारी लाल यादव और आकांक्षा पुरी की जोड़ी भोजपुरी इंडस्ट्री में काफी पसंद की जाती है. लेकिन उनके कुछ वीडियो फैंस को नागवार गुजर रहे हैं. हाल ही में आकांक्षा पुरी ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक म्यूजिक एल्बम का क्लिप शेयर किया है जिसमें खेसारी लाल यादव आकांक्षा को पीठ पर बिठाकर पुश-अप्स करते हुए नजर आ रहे हैं.  दोनों का यह रोमांटिक अंदाज फैंस को बिल्कुल पसंद नहीं आया और सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है.

फैंस ने दी चेतावनी

वीडियो वायरल होते ही नेटिजन्स ने अपनी प्रतिक्रिया देनी शुरू कर दी. कुछ फैंस उनकी केमिस्ट्री की तारीफ कर रहे हैं. वहीं बड़ी संख्या में लोग खेसारी लाल यादव को आड़े हाथों ले रहे हैं. एक यूजर ने तल्ख टिप्पणी करते हुए लिखा 'खेसारी लाल यादव को यह ध्यान रखना चाहिए कि उनके घर पर बीवी है.'

पहले भी निशाने पर रही है जोड़ी

यह पहली बार नहीं है जब आकांक्षा और खेसारी का कोई वीडियो विवादों में रहा हो. इससे पहले खेसारी के जन्मदिन के मौके पर आकांक्षा द्वारा शेयर की गई कुछ तस्वीरों पर भी फैंस ने काफी आपत्ति जताई थी. उन तस्वीरों में दोनों एक-दूसरे को किस करते हुए दिख रहे थे, जिस पर लोगों ने जमकर नाराजगी जाहिर की थी. बता दें कि खेसारी लाल यादव इन दिनों अपने रियलिटी शो 'बैटल ग्राउंड' को लेकर भी सुर्खियों में हैं जहां फैंस उन्हें खूब प्यार दे रहे हैं. हालांकि उनके निजी और फिल्मी जीवन के वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर अक्सर दो गुट बनते दिखाई देते हैं.