Pawan Singh News Today: भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह अपने बेबाक अंदाज के लिए जाने जाते हैं. लेकिन हाल ही में एक इवेंट के दौरान उनका एक ऐसा रूप देखने को मिला जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है. मंच पर अपनी मां की मौजूदगी में पवन सिंह विरोधियों और फेक न्यूज फैलाने वालों पर इस कदर बिफरे कि उन्होंने लाइव प्रोग्राम में ही अपने हेटर्स को चुनौती दे डाली.पावर स्टार का यह गुस्से वाला वीडियो अब इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है.
ADVERTISEMENT
दरअसल बीते दिनों पवन सिंह एक कार्यक्रम में पहुंचे थे. स्टेज पर परफॉर्मेंस के बीच उन्होंने अचानक माइक संभाला और उन लोगों को आड़े हाथों लिया जो उनकी सेहत को लेकर गलत खबरें फैला रहे थे. पवन सिंह ने सीधे तौर पर उन हेटर्स को ललकारा जिन्होंने उनके बीमार होने की अफवाह उड़ाई थी. पवन सिंह ने तिलमिलाते हुए कहा 'मैं इस मंच से ऐलान कर रहा हूं कि अगर तुम में दम है तो मेरे सामने आकर दिखाओ. अगर 10 सेकंड में उठाकर फेंक नहीं दिया, तो हम एक बाप की औलाद नहीं.' पावर स्टार के इन तीखे तेवरों को देख वहां मौजूद भीड़ ने तालियों और सीटियों से पूरा मैदान गूंजा दिया.
मां की मौजूदगी में दिखा दबंग अंदाज
हैरानी की बात यह थी कि जब पवन सिंह मंच से यह कड़ी चेतावनी दे रहे थे तब उनकी मां भी उनके ठीक बगल में खड़ी थीं. वे चुपचाप अपने बेटे के इस रौद्र रूप को देख रही थीं. गुस्से के इस इजहार के बाद पवन सिंह ने अपने सुपरहिट गानों पर जबरदस्त ठुमके भी लगाए जिसका वीडियो फैंस काफी पसंद कर रहे हैं. सोशल मीडिया पर इस वीडियो को लेकर लोगों की मिली-जुली प्रतिक्रिया आ रही है. जहां पवन सिंह के कट्टर फैंस उनके इस अंदाज की तारीफ कर रहे हैं. वहीं कुछ लोग उन्हें संयम बरतने की सलाह दे रहे हैं. फिलहाल, पवन सिंह का यह पावरफुल रिएक्शन पूरी भोजपुरी इंडस्ट्री में चर्चा का विषय बना हुआ है.
ADVERTISEMENT









