बॉलीवुड गानों को जब पवन सिंह ने दिया भोजपुरी टच, सोशल मीडिया पर वायरल हुए ये सुपरहिट वर्जन

भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह ने बॉलीवुड के सुपरहिट गानों को भोजपुरी वर्जन में गाकर सोशल मीडिया पर धूम मचा दी है. 'तुझे ना देखूं तो चैन' से लेकर इमरान हाशमी के 'लुट गए' तक.जानें किन गानों को पवन सिंह ने दिया अपना खास अंदाज.

Pawan Singh

यूपी तक

09 Apr 2026 (अपडेटेड: 09 Apr 2026, 01:57 PM)

follow google news

Pawan Singh Songs: भोजपुरी इंडस्ट्री के 'पावर स्टार' कहे जाने वाले पवन सिंह आज एक पैन इंडिया स्टार बन चुके हैं. फिल्म स्त्री 2 के गाने 'आई नई' से बॉलीवुड में धमाकेदार डेब्यू करने के बाद अब वे रियलिटी शोज के भी टीआरपी किंग बन गए हैं. पवन सिंह की आवाज का जादू ऐसा है कि जब वे हिंदी गानों को भोजपुरी में गाते हैं तो वह ओरिजिनल वर्जन को भी टक्कर देने लगता है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि पवन सिंह ने बॉलीवुड के कई पुराने और नए सुपरहिट गानों को भोजपुरी लिरिक्स के साथ रीक्रिएट किया है, जिन्हें दर्शकों ने भरपूर प्यार दिया है.

यह भी पढ़ें...

पवन सिंह ने इन मशहूर गानों को दी अपनी आवाज

तुझे ना देखूं तो चैन- फिल्म 'रंग' के इस सदाबहार गाने को, जिसे मूल रूप से कुमार सानू और अलका याग्निक ने गाया था.पवन सिंह ने भोजपुरी में पेश किया। भोजपुरी फैंस के बीच इस गाने का जबरदस्त क्रेज देखने को मिला.

तुम्हारे सिवा- साल 2023 में पवन सिंह ने आकांक्षा पुरी के साथ इस गाने का भोजपुरी वर्जन रिलीज किया .इस गाने ने आकांक्षा पुरी को भी भोजपुरी दर्शकों के बीच काफी लोकप्रिय बना दिया.

लुट गए- इमरान हाशमी का सुपरहिट गाना 'लुट गए' जब रिलीज हुआ तो देशभर में छा गया। पवन सिंह ने जब इसे अपनी आवाज में टी-सीरीज के लिए गाया, तो यह गाना रातों-रात चर्चा में आ गया.

अन्य हिट्स- 'तुम सा कोई प्यारा' और 'तुम्हारे सिवा' जैसे कई अन्य गानों के हिंदी लिरिक्स को पवन सिंह ने भोजपुरी टच देकर ब्लॉकबस्टर बना दिया है.

पैन इंडिया स्टार बने पावर स्टार

पवन सिंह का जलवा अब विदेशों में भी देखने को मिलता है जहां विदेशी नागरिक भी उनके गानों की धुन पर थिरकते नजर आते हैं. पिछले कुछ समय में उन्होंने न केवल भोजपुरी बल्कि हिंदी भाषा में भी कई गाने गाकर लोगों का दिल जीता है. बॉलीवुड और टॉलीवुड में उनकी एंट्री ने यह साबित कर दिया है कि वे संगीत की दुनिया के असली पावर स्टार हैं.