भोजपुरी सिनेमा की हाइयैस्ट पेड एक्ट्रेस बनीं आम्रपाली दुबे, एक फिल्म के लिए चार्च करती हैं मोटी फीस

Bhojpuri Highest Paid Actress: आम्रपाली दुबे आज भोजपुरी इंडस्ट्री की सबसे सफल और महंगी एक्ट्रेस बन चुकी हैं. 30 करोड़ की संपत्ति और प्रति फिल्म 10 लाख की फीस लेने वाली आम्रपाली की शिक्षा, फिल्मी सफर और उनके संघर्ष की पूरी कहानी. जानिए कैसे निरहुआ हिंदुस्तानी से शुरू हुआ उनका यह सुपरहिट सफर.

Amrapali Dubey

दीक्षा सिंह

03 Apr 2026 (अपडेटेड: 03 Apr 2026, 07:03 PM)

follow google news

Bhojpuri Highest Paid Actress: भोजपुरी सिनेमा की 'क्वीन' कही जाने वाली आम्रपाली दुबे आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं. अपनी दिलकश अदाओं और दमदार अभिनय के दम पर उन्होंने न केवल करोड़ों प्रशंसकों के दिलों में जगह बनाई है बल्कि वह इंडस्ट्री की सबसे महंगी और सफल अभिनेत्री भी बन चुकी हैं.

यह भी पढ़ें...

भोजपुरी इंडस्ट्री में छाने वाली आम्रपाली की कहानी

11 जनवरी 1987 को उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में जन्मी आम्रपाली दुबे की शुरुआती पढ़ाई उनके पैतृक जिले गोरखपुर से ही हुई. 12वीं की शिक्षा पूरी करने के बाद अभिनय के सपनों को पंख देने के लिए वह अपने दादाजी के साथ सपनों की नगरी मुंबई शिफ्ट हो गईं. मुंबई के मशहूर भावन्स कॉलेज से उन्होंने अपनी BA की डिग्री पूरी की. शिक्षा के साथ-साथ उनके भीतर छिपी कला ने उन्हें जल्द ही ग्लैमर की दुनिया का हिस्सा बना दिया.

'निरहुआ हिंदुस्तानी' से शुरू हुआ सुपरहिट सफर

आम्रपाली दुबे ने साल 2014 में फिल्म 'निरहुआ हिंदुस्तानी' से भोजपुरी सिनेमा में कदम रखा और पहली ही फिल्म से वह रातों-रात स्टार बन गईं. इसके बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा. पटना से पाकिस्तान, बॉर्डर, राजा बाबू, निरहुआ रिक्शावाला 2 और राम लखन जैसी फिल्मों ने उन्हें इंडस्ट्री की सबसे भरोसेमंद एक्ट्रेस बना दिया. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, आम्रपाली आज एक फिल्म के लिए 8 से 10 लाख रुपये तक फीस वसूलती हैं जो भोजपुरी अभिनेत्रियों में सबसे अधिक है.हालांकि एक्ट्रेस ने आधिकारिक तौर पर अपनी संपत्ति का खुलासा नहीं किया है. लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक उनकी कुल संपत्ति करीब 30 करोड़ रुपये के आसपास बताई जाती है.

सोशल मीडिया पर क्रेज

आम्रपाली दुबे की लोकप्रियता केवल फिल्मों तक सीमित नहीं है. उनके डांस वीडियो और रील्स सोशल मीडिया पर मिनटों में वायरल हो जाते हैं. उनकी और दिनेश लाल यादव 'निरहुआ' की जोड़ी को दर्शक 'सिल्वर स्क्रीन' की सबसे हिट जोड़ी मानते हैं. शानदार एक्टिंग, बेहतरीन डांस और सादगी भरे गुड लुक्स की वजह से आज वह भोजपुरी सिनेमा की असली सुपरस्टार हैं.