Prayagraj Heat Wave: प्रयागराज में आसमान से बरस रही आग! 46 डिग्री के पार पहुंचा तापमान, गर्मी ने लोगों की बढ़ाई मुश्किलें

पंकज श्रीवास्तव

23 May 2026 (अपडेटेड: 18 Jul 2026, 10:24 PM)

UP Weather Update: देश के कई हिस्सों की तरह प्रयागराज में भी भीषण गर्मी और लू का असर लगातार बढ़ता जा रहा है. मई के महीने में तापमान 46 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है, जिससे पूरा शहर तपती भट्टी जैसा महसूस हो रहा है.

prayagraj heat wave, up weather update, severe summer heat, temperature crosses 46, sangam city hot, heat wave news, prayagraj summer update

Prayagraj Heat Wave News

Google CTA

Prayagraj Heat Wave News: देश के कई हिस्सों की तरह प्रयागराज में भी भीषण गर्मी और लू का असर लगातार बढ़ता जा रहा है. मई के महीने में तापमान 46 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है, जिससे पूरा शहर तपती भट्टी जैसा महसूस हो रहा है. बढ़ती गर्मी का असर आम जनजीवन के साथ-साथ संगम क्षेत्र पर भी दिखाई दे रहा है, जहां श्रद्धालुओं की संख्या में कमी दर्ज की जा रही है.

यह भी पढ़ें...

गर्मी और लू से लोगों की बढ़ी परेशानी

तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. लोग धूप से बचने के लिए छांव का सहारा ले रहे हैं और बार-बार पानी पीकर राहत पाने की कोशिश कर रहे हैं. गर्म हवा के कारण लोगों को बार-बार प्यास लग रही है और घर से बाहर निकलना मुश्किल होता जा रहा है.

सड़कों पर सन्नाटा, संगम में घटी भीड़

भीषण गर्मी का असर शहर की गतिविधियों पर भी साफ दिखाई दे रहा है. सड़कों पर सन्नाटा पसरा हुआ है और संगम में श्रद्धालुओं की भीड़ भी कम हो गई है. जो लोग संगम पहुंच रहे हैं, वे भी शाम का इंतजार कर रहे हैं ताकि मौसम थोड़ा ठंडा हो सके और बाहर निकलना आसान हो जाए. लोगों को राहत देने के लिए नगर निगम की ओर से सड़कों पर पानी का छिड़काव भी कराया जा रहा है.

कूलर-पंखे भी हुए बेअसर

बीते कुछ दिनों से प्रयागराज देश के सबसे गर्म शहरों में शामिल रहा है. तेज गर्मी ने लोगों को घरों में रहने पर मजबूर कर दिया है. जरूरी काम से बाहर निकलने वाले लोग चेहरे और शरीर को ढककर, छाता लगाकर और ठंडा पानी या जूस पीकर राहत पाने की कोशिश कर रहे हैं. कुछ लोग अपनी झोपड़ियों पर पानी डालकर उन्हें ठंडा कर रहे हैं, लेकिन गर्मी का असर कम नहीं हो रहा है. इस भीषण गर्मी में कूलर और पंखे भी बेअसर साबित हो रहे हैं.