Petrol-Diesel Price: पेट्रोल-डीजल के दामों में आया बड़ा बदलाव, 10 दिनों से भी कम समय में हुई तीसरी बढ़ोतरी

यूपी तक

23 May 2026 (अपडेटेड: 18 Jul 2026, 10:24 PM)

UP Petrol-Diesel Hike: उत्तर प्रदेश में पेट्रोल और डीजल की कीमतों को लेकर बड़ा बदलाव देखने को मिला है. आज यानी 23 मई 2026 को पेट्रोल की कीमत में 87 पैसे प्रति लीटर और डीजल की कीमत में 91 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई है.

up fuel price hike petrol diesel rates increased

Petrol-Diesel Price

Google CTA

UP Petrol-Diesel Update: उत्तर प्रदेश में पेट्रोल और डीजल की कीमतों को लेकर बड़ा बदलाव देखने को मिला है. आज यानी 23 मई 2026 को पेट्रोल की कीमत में 87 पैसे प्रति लीटर और डीजल की कीमत में 91 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई है. खास बात यह है कि 10 दिनों से भी कम समय में ईंधन की कीमतों में यह तीसरी बढ़ोतरी है, जिससे आम लोगों की जेब पर असर पड़ सकता है.

यह भी पढ़ें...

10 दिनों में तीसरी बार बढ़े ईंधन के दाम

लगातार बदलती तेल कीमतों के बीच पेट्रोल और डीजल के दाम फिर बढ़ गए हैं. आज पेट्रोल 87 पैसे प्रति लीटर और डीजल 91 पैसे प्रति लीटर महंगा हुआ है. इससे पहले भी हाल के दिनों में कीमतों में बदलाव देखा गया था और अब कम समय में तीसरी बार बढ़ोतरी ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है.

कल कई शहरों में दिखा था अलग-अलग असर

22 मई 2026 को यूपी के कई शहरों में पेट्रोल की कीमतों में बदलाव देखने को मिला था. आगरा, नोएडा, वाराणसी और मेरठ जैसे जिलों में पेट्रोल के दामों में मामूली गिरावट दर्ज की गई थी, जिससे लोगों को कुछ राहत मिली थी. वहीं दूसरी तरफ लखनऊ, प्रयागराज और मुरादाबाद में पेट्रोल महंगा हुआ था.

इन शहरों में बढ़े थे पेट्रोल के दाम

प्रयागराज में पेट्रोल की कीमत में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी दर्ज की गई थी. यहां पेट्रोल का दाम 99.13 रुपये प्रति लीटर पहुंच गया था, जो 18 मई के मुकाबले 87 पैसे ज्यादा था. मुरादाबाद में पेट्रोल की कीमत 99.12 रुपये प्रति लीटर हो गई थी, जो पिछले दिन के मुकाबले 28 पैसे अधिक थी. वहीं राजधानी लखनऊ में पेट्रोल 98.45 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया था, जो पहले की तुलना में 5 पैसे महंगा हुआ था.