कॉकरोच जनता पार्टी पर राकेश टिकैत की बड़ी भविष्यवाणी! अगले 5-10 दिनों में विधायकों के जुड़ने को लेकर कही ये बात

संदीप सैनी

23 May 2026 (अपडेटेड: 18 Jul 2026, 10:24 PM)

Rakesh Tikait News: कॉकरोच जनता पार्टी की चर्चा राजनीतिक गलियारों से लेकर सोशल मीडिया तक तेजी से हो रही है. खासकर युवाओं और बेरोजगारों के बीच इस पार्टी को लेकर बढ़ते रुझान पर अब किसान नेता राकेश टिकैत ने भी बड़ा बयान दिया है.

rakesh tikait news, cockroach janta party, tikait on youth, new political party, up political storm, youth employment news, latest political update, viral political party, tikait latest statement, indian youth politics

Rakesh Tikait News

Google CTA

Rakesh Tikait News: कॉकरोच जनता पार्टी की चर्चा राजनीतिक गलियारों से लेकर सोशल मीडिया तक तेजी से हो रही है. खासकर युवाओं और बेरोजगारों के बीच इस पार्टी को लेकर बढ़ते रुझान पर अब किसान नेता राकेश टिकैत ने भी बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि जिस तेजी से लोग इस पार्टी से जुड़ रहे हैं, आगे चलकर इसका असर और बड़ा हो सकता है. राकेश टिकैत ने कहा कि अभी यह पार्टी और तेजी से बढ़ेगी, क्योंकि बड़ी संख्या में युवा, बेरोजगार और परेशान लोग इससे जुड़ रहे हैं. उन्होंने कहा कि जिस स्पीड से इसका विस्तार हो रहा है, अगर यही स्थिति बनी रही तो आने वाले दिनों में कई और लोग भी इससे जुड़ सकते हैं.

यह भी पढ़ें...

विधायकों के जुड़ने की भी जताई संभावना

राकेश टिकैत ने कहा कि इस पार्टी को बनाने वाला व्यक्ति अमेरिका में बैठा है और वहीं से उसने इसका गठन कर दिया है. उन्होंने कहा कि अगर इसी रफ्तार से लोग इससे जुड़ते रहे तो अगले 5 से 10 दिनों में विधायकों का जुड़ना भी शुरू हो सकता है और इससे एक बड़ा तूफान खड़ा हो सकता है.

माफी मांगने की भी दी सलाह

अपने बयान के दौरान राकेश टिकैत ने चुटकी लेते हुए कहा कि भाई अपनी गलती मान लो किसी ने भी किसी के बारे में अगर कुछ कहा हो तो गलती मान लो सॉरी फ़ील कर लो तो कुछ युवा शांत हो सकते हैं नहीं तो ये स्पीड और बढ़ेगी.