प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अपना 76वां जन्मदिन मना रहे हैं. इस मौके पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी. सीएम योगी ने प्रधानमंत्री के सार्वजनिक जीवन, ‘Nation First’ के संकल्प और विकसित भारत के लक्ष्य का जिक्र किया. उन्होंने अपने पोस्ट में पीएम मोदी को ‘नए भारत के शिल्पी’ और अपना मार्गदर्शक बताया. इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने बताया कि पीएम मोदी के जन्मदिन के मौके पर वाराणसी से ‘सेवा संकल्प अभियान’ की शुरुआत होगी. वहीं, लखनऊ में विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर ‘विश्वकर्मा स्वरोजगार एवं स्वदेशी मेला 2026’ से जुड़े कार्यक्रम होंगे.
ADVERTISEMENT
सीएम योगी ने पीएम मोदी को दी जन्मदिन की बधाई
सीएम योगी ने X पर लिखे संदेश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं. उन्होंने अपने संदेश में कहा कि पीएम मोदी 145 करोड़ भारतीयों के जीवन में सुख, समृद्धि, सुरक्षा और स्वाभिमान लाने के लिए लगातार राष्ट्र सेवा में जुटे हैं. मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में प्रधानमंत्री को ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ का स्वप्नद्रष्टा और ‘नए भारत के शिल्पी’ बताया. उन्होंने पीएम मोदी को अपना मार्गदर्शक भी कहा.
‘Nation First’ के संकल्प का किया जिक्र
सीएम योगी ने अपने पोस्ट में प्रधानमंत्री के ‘Nation First’ के संकल्प का उल्लेख किया. उन्होंने कहा कि पीएम मोदी का कर्मनिष्ठ और लोक-कल्याण के प्रति समर्पित जीवन ‘विकसित भारत’ के लक्ष्य को पूरा करने के लिए प्रेरणा देता है.
वाराणसी से शुरू होगा ‘सेवा संकल्प अभियान’
सीएम योगी ने अपने एक अन्य X पोस्ट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन में सेवा और सुशासन को लेकर किए गए कार्यों का जिक्र किया. उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री के 76वें जन्मदिवस के मौके पर वाराणसी से ‘सेवा संकल्प अभियान’ की शुरुआत होगी. वाराणसी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संसदीय क्षेत्र भी है.
लखनऊ में विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना 2.0 से जुड़ा कार्यक्रम
सीएम योगी ने बताया कि विश्वकर्मा जयंती के मौके पर लखनऊ में ‘विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना 2.0’ के तहत ‘विश्वकर्मा स्वरोजगार एवं स्वदेशी मेला 2026’ आधारित प्रदर्शनी और मार्जिन मनी ऋण पोर्टल का शुभारंभ होगा. इसके साथ ही विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को चेक और टूलकिट भी वितरित किए जाने की बात उन्होंने अपने पोस्ट में कही.
सेवा, श्रम और स्वदेशी का दिया संदेश
सीएम योगी ने अपने पोस्ट में कहा कि सेवा से संकल्प, श्रम से स्वावलंबन और स्वदेशी से समृद्धि की यह यात्रा ‘विकसित भारत’ के लक्ष्य को नई गति प्रदान करेगी. प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर वाराणसी में ‘सेवा संकल्प अभियान’ से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
ADVERTISEMENT











