2027 में होने वाले यूपी विधानसभा चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी ने उत्तर प्रदेश में संगठन को लेकर बड़ा फैसला लिया है. पार्टी ने 6 जिलों के लिए नए जिलाध्यक्षों के नाम घोषित कर दिए हैं. सपा की ओर से जारी लिस्ट के मुताबिक, बलिया, बांदा, अयोध्या, पीलीभीत, गौतमबुद्ध नगर और उन्नाव के लिए नए जिलाध्यक्ष के नामों की घोषणा की गई है.
ADVERTISEMENT
किस नेता को कहां मिली जिम्मेदारी?
सपा चीफ अखिलेश यादव के निजी सचिव गंगाराम द्वारा जारी की गई सूची के अनुसार, बलिया का जिलाध्यक्ष सुनील कुमार मौर्य को बनाया है. उमेश महल को बांदा का जिलाध्यक्ष बनाया गया है. अयोध्या में जय सिंह को जिम्मेदारी दी गई है.सपा ने धर्मेंद्र गंगवार को पीलीभीत का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है. गौतमबुद्ध नगर के जिलाध्यक्ष के तौर पर इन्द्र प्रधान (इन्द्रजीत भाटी) को जिम्मेदारी दी गई है. वहीं जयचंद विमल को उन्नाव का जिलाध्यक्ष बनाया गया है.
सपा ने नए चेहरों को संगठन में जिम्मेदारी देकर पार्टी को मजबूत करने की दिशा में कदम बढ़ाया है. माना जा रहा है कि नए जिलाध्यक्षों के जरिए पार्टी अपने स्थानीय जातीय समीकरणों को भी साधने की कोशिश करेगी. इन नेताओं के सामने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और कार्यकर्ताओं को चुनावी तैयारी के लिए सक्रिय करने की जिम्मेदारी होगी. 2027 विधानसभा चुनाव को देखते हुए इन बदलावों को अहम माना जा रहा है.
ये भी पढ़ें: फतेहपुर की वो सीट जहां हर चुनाव में बदल जाता है विधायक, हुसैनगंज विधानसभा में किसका पलड़ा भारी?
ADVERTISEMENT











