खेसारी के गाने को ज्योति सिंह ने बताया पवन सिंह का नाम, सोशल मीडिया पर ट्रोल होने पर ये सब कहने लगीं

ज्योति सिंह ने खेसारी लाल यादव के गाने को पवन सिंह का बताकर सोशल मीडिया पर खलबली मचा दी. ट्रोल होने के बाद ज्योति ने माफी मांगी और ट्रोलर्स को करारा जवाब देते हुए कहा कि वह भोजपुरी गाने कम सुनती हैं.

Jyoti Singh

दीक्षा सिंह

02 Apr 2026 (अपडेटेड: 02 Apr 2026, 02:18 PM)

follow google news

Jyoti Singh: भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह और उनकी पत्नी ज्योति सिंह के बीच का मनमुटाव जगजाहिर है.लेकिन सोशल मीडिया पर ज्योति सिंह की एक छोटी सी चूक ने उन्हें ट्रोलर्स के निशाने पर ला खड़ा किया है. ज्योति सिंह ने एक वीडियो में गाना गाते हुए उसे अपने पतिदेव यानी पवन सिंह का गाना बताया. जबकि असल में वह गाना खेसारी लाल यादव का था.

यह भी पढ़ें...

वीडियो वायरल होते ही मचा बवाल

दरअसल ज्योति सिंह ने सोशल मीडिया पर एक इमोशनल गाना 'प्यार ने खेल हाथ के लकीर में' गाते हुए एक वीडियो पोस्ट किया. गाना गाते समय उन्होंने दर्शकों से कहा कि उन्हें पूरा गाना याद नहीं है. लेकिन साथ ही यह भी जोड़ दिया कि 'यह मेरे पतिदेव का गाना है.' बस ज्योति सिंह का इतना कहना था कि खेसारी लाल यादव के प्रशंसकों और ट्रोलर्स ने उन्हें आड़े हाथों ले लिया. जैसे ही वीडियो वायरल हुआ लोगों ने कमेंट्स में बताना शुरू कर दिया कि यह गाना पवन सिंह का नहीं बल्कि ट्रेंडिंग स्टार खेसारी लाल यादव का है. ट्रोलिंग बढ़ती देख ज्योति सिंह ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा कर माफी मांगी. उन्होंने लिखा, 'सॉरी मुझे नहीं पता था कि यह खेसारी भैया का गाना है. अगर इससे किसी की भावना को ठेस पहुंची है तो मैं माफी मांगती हूं.'

ज्योति सिंह ने मांगी माफी

हालांकि माफी के बाद भी जब भद्दे कमेंट्स का सिलसिला नहीं रुका तो ज्योति सिंह ने लाइव आकर अपना पक्ष रखा. उन्होंने भावुक होते हुए कहा कि वह ज्यादा भोजपुरी गाने नहीं सुनतीं.इसलिए उन्हें गलतफहमी हुई कि यह उनके पति का गाना है.उन्होंने मर्यादा लांघने वाले यूजर्स से पूछा कि क्या उनके घर में मां-बहन नहीं हैं? उन्होंने कहा कि लोग उनके भाई के साथ भी उनके रिश्ते को गलत तरीके से जोड़कर वीडियो वायरल कर देते हैं.ज्योति ने कहा कि वह अपने माता-पिता के लिए जीना चाहती हैं और किसी एक रिश्ते के खराब होने से वह हार नहीं मानेंगी. उन्होंने साफ किया कि वह मरकर 'देवी' नहीं कहलाना चाहतीं बल्कि स्वाभिमान से जीना चाहती हैं.

तलाक का मामला जारी

बता दें कि पवन सिंह और ज्योति सिंह के तलाक का मामला फिलहाल कोर्ट में है. हालिया सुनवाई में पवन सिंह ने कोर्ट में साफ कर दिया था कि वह ज्योति के साथ नहीं रहना चाहते और अब मामला 'वन टाइम सेटलमेंट' की ओर बढ़ रहा है. ऐसे में ज्योति सिंह का यह वीडियो और उस पर छिड़ा विवाद फिर से चर्चा का विषय बन गया है.