Akshara Singh New Song: भोजपुरी इंडस्ट्री की खूबसूरत एक्ट्रेस अक्षरा सिंह एक बार फिर सुर्खियों में हैं. इस बार वजह है उनका नया गाना 'चुम्मा लेला राजा जी', जिसने रिलीज होते ही यूट्यूब और इंस्टाग्राम पर गर्दा उड़ा दिया है. अक्षरा सिंह का यह नया गाना दरअसल एक रीमेक है. एक वक्त में इस गाने को भोजपुरी की दिग्गज सिंगर कल्पना पटवारी ने अपनी आवाज दी थी. यह गाना आज भी लोगों के जेहन में बसा हुआ है. अब अक्षरा सिंह ने इसे अपने अंदाज में पेश किया है. गाने में अक्षरा के जबरदस्त डांस मूव्स और कातिलाना एक्सप्रेशंस फैंस को अपना कायल बना रहे हैं.
ADVERTISEMENT
पर्दे के पीछे की मेहनत और टीम वर्क
गाना रिलीज होने के साथ ही अक्षरा सिंह ने सोशल मीडिया पर इसके बिहाइंड द सीन्स और रिहर्सल वीडियो भी शेयर किए हैं. इन वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि अक्षरा ने इस गाने के लिए कितनी कड़ी मेहनत की है. रिहर्सल से लेकर सेट पर तैयार होने तक उन्होंने एक-एक अपडेट फैंस के साथ शेयर किया है.
गाने की खास बातें
इस धमाकेदार गाने को मोहित सरीन ने निर्देशित किया है. गाने के बोल राजा यादव ने लिखे हैं.जबकि इसका म्यूजिक काफी दमदार और ऊर्जा से भरपूर है. अक्षरा सिंह जिस भी प्रोजेक्ट से जुड़ती हैं उसे अपनी फिटनेस और अदाकारी से खास बना देती हैं. इस गाने में भी उनकी स्क्रीन प्रेजेंस कमाल की है. अक्षरा सिंह का यह गाना इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग उनके लुक की जमकर तारीफ कर रहे हैं.
ADVERTISEMENT









