भोजपुरी सिनेमा की 'क्वीन' रानी चटर्जी एक बार फिर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहती हैं. हाल ही में एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ AI जेनरेटेड तस्वीरें शेयर की हैं जिनमें वह हरियाली के बीच एक मिस्ट्री मैन के साथ बेहद रोमांटिक अंदाज में नजर आ रही हैं. बैकग्राउंड में 'मिल गया... हमको साथी मिल गया' रानी चटर्जी की इन तस्वीरों ने उनके फैंस को सरप्राइज कर दिया है.
ADVERTISEMENT
36 की उम्र में सच्चे हमसफर की तलाश
36 साल की रानी चटर्जी कई मौकों पर यह जाहिर कर चुकी हैं कि उन्हें एक सच्चे जीवनसाथी की तलाश है. वह शादी के बंधन में बंधना चाहती हैं. एक पुराने इंटरव्यू में उन्होंने अपना दर्द साझा करते हुए कहा था कि वह जब भी किसी को डेट करती हैं बात शादी तक पहुंचने से पहले ही खत्म हो जाती है और उनका ब्रेकअप हो जाता है. ऐसे में इन नई तस्वीरों को फैंस उनकी इसी तलाश के पूरा होने से जोड़कर देख रहे हैं.
साहिबा शेख से 'रानी' बनने का सफर
बहुत कम लोग जानते हैं कि रानी चटर्जी का असली नाम साहिबा शेख है. उन्हें रानी नाम उनकी डेब्यू फिल्म 'ससुरा बड़ा पैसेवाला' के दौरान मिला था जो बाद में उनकी पहचान बन गया. अब देखना यह होगा कि रानी की यह एनिमेशन लाइफ वाली खुशी असल जिंदगी में कब बदलती है और उनके सपनों का राजा असलियत में दुनिया के सामने कब आता है.
ADVERTISEMENT









