IPS Charu Nigam Viral Video: IPS चारू निगम अपने तेज-तर्रार अंदाज के लिए जानी जाती हैं. वह इन दिनों सुल्तानपुर में पुलिस अधिक्षक के पद पर अपनी जिम्मेदारी संभाल रही हैं. इस बीच उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में वह दरोगा को बोलती नजर आ रही हैं कि 'तुम ही बोल लो यार.' IPS चारू निगम का यह वीडियो वायरल होते ही वह एक बार फिर से सुर्खियों में आ गई हैं. खबर में आइए जानते हैं कि ये पूरा मामला क्या है और IPS चारू निगम कौन हैं?
ADVERTISEMENT
क्या है वायरल वीडियो की कहानी
सुल्तानपुर में फरवरी 2026 में कार्यभार संभालने के बाद से ही चारू निगम की राह आसान नहीं रही है. जिले को समझने और अपनी टीम को एक्टिव करने के बीच ही हुई कई हत्याओं ने प्रशासनिक दबाव बढ़ा दिया है. इस बीच उनके इस वीडियो ने उन्हें चर्चा में ला दिया है. बता दें कि ये वीडियो उस वक्त का है जब वह मीडिया ब्रीफ कर रही थीं. इस दौरान दारोगा पीछे फोन पर बात कर रहे थे जिससे IPS चारू निगम का माइंड डायवर्ट होने लगा. इससे परेशान होकर उन्होंने कहा कि 'तुम ही बोल लो यार...' अब इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
कौन हैं IPS चारू निगम?
चारू निगम कोई नया नाम नहीं हैं. उत्तर प्रदेश पुलिसिंग में उन्हें एक तेज-तर्रार और संवेदनशील अधिकारी माना जाता है. चारू मूल रूप से आगरा की रहने वाली है. उन्होंने IIT रुड़की से बीटेक किया है. चारू ने साल 2013 में यूपीएससी परीक्षा पास की और 2014 बैच की आईपीएस बनीं. सुल्तानपुर की कमान संभालने से पहले वह गाजियाबाद में 47वीं वाहिनी पीएसी की सेनानायक, औरैया की एसपी और झांसी जैसे बड़े जिलों में अहम पदों पर तैनात रह चुकी हैं.
औरैया में तैनाती के दौरान उन्होंने एक दरोगा के घर पर छापा मारकर 50 किलो चांदी बरामद की थी जिसने महकमे में हड़कंप मचा दिया था. वह भू-माफियाओं के खिलाफ 'बुलडोजर' जैसी सख्त कार्रवाई के लिए जानी जाती हैं.
ADVERTISEMENT









