Ballia News: उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में स्थित रेवती नगर पंचायत के चर्चित श्रीराम पांडे हत्याकांड में राजनीतिक मोड़ आ गया है.समाजवादी पार्टी के प्रतिनिधि मंडल ने पुलिस प्रशासन पर आरोपियों को बचाने का गंभीर आरोप लगाते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है.बांसडीह विधानसभा के समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पुलिस अधीक्षक बलिया को एक मांग पत्र सौंपा है. पत्र के माध्यम से 27 मार्च 2026 को हुई श्रीराम पांडे की हत्या के मामले में पुलिस ने अब तक केवल एक आरोपी रघुनाथ सिंह को गिरफ्तार किया है.
ADVERTISEMENT
सपा प्रतिनिधि मंडल का दावा है कि गिरफ्तार किया गया व्यक्ति वृद्धि है और वह अकेले इस हत्याकांड को अंजाम नहीं दे सकता है.आरोप लगाया की असली कातिल जो रघुनाथ सिंह के दो बेटे ओमप्रकाश सिंह और मारकंडेय सिंह है वह अभी भी पुलिस की पकड़ से बाहर है. पीड़ित परिवार के अनुसार श्रीराम पांडे ने दम तोड़ने से पहले स्पष्ट रूप से तीनों पिता पुत्रों के नाम लिए थे. आरोप है कि पुलिस सत्ताधारी विधायक के दबाव में मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर रही है.
सपा नेताओं ने पुलिस प्रशासन को अल्टीमेटम देते हुए कहा है कि यदि अगले 48 घंटे के भीतर बाकी दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता सड़कों पर उतर कर उग्र आंदोलन के लिए बंद होंगे. आरोप लगाया इस तरह की लचर पुलिस कार्रवाई से आम जनता का कानून पर से भरोसा उठ जाएगा. पीड़ित परिवार फ़िलहाल खौफ के साए में जी रहा है क्योंकि आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं और सबूत मिटाने की कोशिश कर रहे हैं. पुलिस अधीक्षक से मांग की है कि मामले का तुरंत संज्ञान लेकर आरोपियों को सलाखों के पीछे भेजा जाए और पीड़ित परिवार को उचित सुरक्षा प्रदान की जाए.
ADVERTISEMENT









