Ballia Crime News: उत्तर प्रदेश के बलिया जिले से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है जहां कोतवाली थाना क्षेत्र के बनकटा में पुरानी रंजिश और गहनों के विवाद को लेकर सगे रिश्तों का खून सफेद हो गया. सगे चाचा ने अपने बेटे और बेटी के साथ मिलकर अपने ही भतीजे और भतीजी पर जानलेवा हमला कर दिया. हमले में एक युवक को गम्भीर चोटें आई है. इस मामले में पुलिस ने संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है. लेकिन सभी आरोपी पुलिस के पकड़ से बाहर है.
ADVERTISEMENT
पीड़ित विजय तुरहा द्वारा दबंग पटीदारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराई गई है. आप को बताते चले कि विवाद का जड़ दादी और मां के गहने हैं.आरोप है कि सगे चाचा छठु तुरहा ने उनकी दादी और मां के गहने ले लिए थे. जब विजय और उसके परिवार ने अपने गहने वापस मांगे तो चाचा और उनके परिवार ने रंजिश पाल ली.
परिवारिक रंजिश में लाठी-डंडों और चाकू से हमला, तीन जख्मी
घटना 27 मार्च दिन शुक्रवार देर शाम की बताई जा रही है. विजय का आरोप है कि उसके चाचा छ्ठू तुरहा उनके बेटे बृजेश उर्फ मल्लू, पंकज उर्फ निरहुआ और बेटी कंचन ने अचानक हमला बोल दिया.हमला लाठी-डंडों और चाकू से लैस होकर किया गया था. इस हमले में विजय उसका भाई संदीप तुरहा और बहन ममता बुरी तरह घायल हो गये. हमले की बर्बरता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है संदीप के सर पर गंभीर चोट लगने के कारण अस्पताल में बेहोश हो गया.विजय के पीठ पर गंम्भीर चोटे आई है और ममता के हाथ मे चोटे आई है.
आरोपी फरार, पुलिस ने मामला दर्ज किया
विजय ने बताया शोर सुनकर जब आसपास के पड़ोसी बीच बचाव करने पहुंचे तो दबंगों ने उन्हें भी जान से मारने की धमकी देकर पीछे धकेल दिया. घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए. कोतवाली पुलिस ने इस मामले में बी एन एस 2023 के तहत विभिन्न संगीन धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया है.
एसपी को शिकायती पत्र, आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग
सभी घायलों ने एसपी को शिकायती पत्र देकर आरोपियों के गिरफ्तारी की मांग किया है.घटना के दिन बिचला घाट पुलिस ने सभी को पकड़ कर लाया था और उसी रात उन्हें छोड़ दिया नतीजन सभी आरोपी फ़रार हो गए है. बताया मेरा पूरा परिवार दहशत में है उनके द्वारा किसी भी तरह घटना कारित किया जा सकता है.
ADVERTISEMENT









