Ballia Illegal Liquor Crackdown: बलिया में अवैध शराब माफियाओं पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 2000 लीटर लहन नष्ट, 15 भट्टियां ध्वस्त

Ballia illegal liquor: बलिया के रेवती थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध शराब निर्माण के खिलाफ छापेमारी की. इस दौरान 2000 लीटर लहन नष्ट किया गया और 15 अवैध भट्टियों को मौके पर ही तोड़ दिया गया, जिससे शराब माफियाओं में हड़कंप मच गया.

Newzo

• 01:00 PM • 03 Apr 2026

follow google news

Ballia illegal liquor: उत्तर प्रदेश के जनपद बलिया में अपराधियों और अवैध शराब माफियाओं के खिलाफ पुलिस का हंटर लगातार चल रहा है. आज पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के कड़े निर्देशों के बाद रेवती पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध शराब निर्माण के नेटवर्क को ध्वस्त कर दिया है.

यह भी पढ़ें...

अपर पुलिस अधीक्षक कृपा शंकर और क्षेत्राधिकारी बैरिया मोहम्मद फहीम कुरैशी के नेतृत्व में रेवती पुलिस टीम ने ग्राम दुसाध टोली और दिमागी चट्टी के इलाकों में ताबड़तोड़ छापेमारी की. पुलिस के इस अचानक कार्रवाई से शराब माफियाओं में हड़कंप मच गया.

छापेमारी के दौरान पुलिस ने लगभग 2000 लीटर लहन नष्ट कर दिया तो वही 15 अवैध भट्टियों को मौके पर ही तोड़ दिया गया. एएसपी ने कहा जनपद में अपराध और अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए हमारा अभियान निरंतर जारी रहेगा. किसी भी अपराधी को बख्सा नहीं जाएगा. बताया छापेमारी के दौरान कोई वांछित तत्व हाथ नहीं लगा लेकिन भारी मात्रा में लहन नष्ट कर शराब माफियाओं की कमर तोड़ दी गई है.