Ballia Police Action: बलिया में अंतरराज्यीय बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़, 4 आरोपी गिरफ्तार; चोरी की बाइक और हथियार बरामद

Ballia News: बलिया के बैरिया थाना क्षेत्र में पुलिस ने बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए चार शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया. आरोपियों के कब्जे से चोरी की दो मोटरसाइकिल और अवैध असलहा बरामद हुआ.

Newzo

28 Mar 2026 (अपडेटेड: 28 Mar 2026, 07:42 PM)

follow google news

Ballia News: उत्तर प्रदेश के बलिया में बैरिया थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक शातिर बाइक चोर गिरों का भांडाफोड़ किया है. पुलिस ने घेराबंदी कर चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है, जिनके कब्जे से चोरी की दो मोटरसाइकिले और अवैध असलहा बरामद हुआ है.

यह भी पढ़ें...

बैरिया थाने की पुलिस टीम थाना क्षेत्र के टेंगरही बंधा हनुमान मंदिर के पास संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रही थी. इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि दो मोटरसाइकिल पर सवार चार युवक किसी घटना को अंजाम देने की फिराक में हल्दी के तरफ से आ रहे हैं. पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए चिंतामणि राय के टोला के पास घेराबंदी की और भागने की कोशिश कर रहे चारों अभियुक्तों को दबोच लिया.

पुलिस ने विक्की कुमार गुप्ता, विकास कुमार यादव, विकास कुमार और अंतराज सिंह को गिरफ्तार किया है. चारों आरोपी पड़ोसी राज्य बिहार के भोजपुर जिले के रहने वाले हैं. बैरिया थाना पुलिस अभियुक्तों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज जेल भेज दिया है.