Ballia Theft Case: बलिया में 40 लाख की चोरी: जवान का घर बना निशाना, 1 महीने बाद भी पुलिस खाली हाथ

Ballia News: असम राइफल्स के जवान के घर 40 लाख की चोरी; चौकी से 200 मीटर दूर चोरों ने साफ किए हाथ. जवान का आरोप- पुलिस कर रही है छुट्टी खत्म होने का इंतजार. असम राइफल्स ने एसपी को लिखा पत्र.

Newzo

• 04:40 PM • 26 Mar 2026

follow google news

यूपी के बलिया में पुलिस के कार्यप्रणाली पर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं.एक तरफ जहां देश का जवान सरहदों पर हमारी सुरक्षा के लिए तैनात है, वहीं दूसरी तरफ जवान के गृह जनपद में उनका अपना ही घर सुरक्षित नहीं है.मामला बलिया जनपद के सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के हरनाटार गांव का है, जहां असम राइफल में तैनात हवलदार क्लर्क आशीष कुमार के बंद घर में बीते 1 मार्च को चोरों ने लगभग 40 लख रुपए मूल्य के सोने के आभूषण और अन्य कीमती सामान पर हाथ साफ कर दिया था.

यह भी पढ़ें...

घटना के करीब एक माह बीतने को है और मामले में पुलिस के हाथ अभी भी खाली है, जिससे पीड़ित सैनिक उसके परिवार और ग्रामीणों में भारी आक्रोश है.जवान ने बताया कि मेरी बहन की शादी के लिए मां ने आभूषण खरीद कर रखी थी, इसके अलावा घर के अन्य सदस्यों के भी आभूषण थे जिनकी कीमत लाखों रुपये में हैं.उन्होंने बताया कि इसके अलावा घर के अन्य कीमती सामान पर भी चोरों ने हाथ साफ किया है.पीड़ित सैनिक आशीष कुमार द्वार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उच्च अधिकारियों को पत्र के माध्यम से गुहार लगाई है.

200 मीटर दूर पुलिस चौकी, फिर भी चोरी से दहशत

उन्होंने बताया कि चोरी की यह घटना तब हुई जब उनका घर बंद था.मैं, मेरा भाई और मेरे पिता सभी सेना में नौकरी करते हैं.घटना के दौरान परिवार के सदस्य ड्यूटी पर थे.मां पिता जी के साथ थी.चोरों ने लगभग 40 लख रुपए मूल्य के सोने के आभूषण और अन्य कीमती सामान पर हाथ साफ कर दिया।सैनिक आशीष कुमार ने पुलिस के कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े किए.बताया कि पुलिस चौकी से मात्र 200 मीटर की दूरी पर उनका घर है, फिर भी चोर बेखौफ घटना को अंजाम देने में सफल रहे.

CCTV फुटेज में संदिग्ध, पुलिस पर लापरवाही के आरोप

सीसीटीवी जांच में ढलाई करने का आरोप लगाते हुए कहा कि पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे की जांच में कोई रुचि नहीं दिखाई.जब मैंने स्वयं 25 मार्च को फुटेज चेक की तो 28 फरवरी की रात लगभग 3 बजे संदिग्ध व्यक्ति बाइक पर चक्कर लगाते दिखे.फॉरेंसिक टीम ने मौके से फिंगरप्रिंट लिए थे, लेकिन घटना के 25 दिन बाद भी उसकी रिपोर्ट का कोई पता नहीं है.

असम राइफल्स का हस्तक्षेप, पुलिस को भेजा पत्र

इस मामले की गंभीरता को देखते हुए मुख्यालय 23 सेक्टर असम राइफल ने भी हस्तक्षेप किया है. सेना की ओर से पुलिस अधीक्षक बलिया को 5 मार्च 2026 को पत्र भेजकर अनुरोध किया गया है कि जवान के घर हुई चोरी के मामले में जल्द कार्रवाई की जाए और सामान बरामद किया जाए, जिसकी प्रतिलिपि एडीजी वाराणसी जोन और डीआईजी आजमगढ़ रेंज को भी भेजी गई है.

जवान का आरोप- छुट्टी खत्म होने का इंतजार कर रही पुलिस

पीड़ित जवान ने आरोप लगाया कि मेरी छुट्टी खत्म होने का बलिया पुलिस इंतजार कर रही है.मीडिया के कैमरे पर अपनी व्यथा व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसा प्रतीत होता है जैसे स्थानीय पुलिस उनकी छुट्टी खत्म होने का इंतजार कर रही है.ताकि उनके जाने के बाद मामले को ठंडे बस्ते में डालकर फाइल बंद कर दी जाए.उन्होंने मुख्यमंत्री से निष्पक्ष जांच कर दोषी पुलिसकर्मियों पर भी कार्रवाई की मांग की है.