UP News: 18 मार्च के दिन गाजियाबाद के मुराद नगर में एक 2 साल की बच्ची अपनी बड़ी बहन के साथ पार्क में खेल रही थी. तभी वहां हसीना नाम की महिला आई. उसने दोनों बहनों को कोल्ड ड्रिंक का लालच दिया. दोनों मासूम उसके लालच में आ गईं. तभी हसीना ने मौका देखा और वह 2 साल की बच्ची को अपने साथ ले गई.
ADVERTISEMENT
मासूम के अपहरण की घटना से हड़कंप मच गया. घटना के बाद से ही परिवार में कोहराम मचा हुआ था. मां-पिता अपनी मासूम बेटी को लेकर काफी परेशान थे. तभी से पुलिस उस महिला को खोज रही थी और बच्ची का सुरक्षित बरामद करने की कोशिश कर रही थी. बता दें कि अब हसीना और 2 साल की मासूम मेरठ में मिल गई हैं.
बच्ची से क्या-क्या करवाया जा रहा था?
बच्ची को खोजने के लिए पुलिस की कई टीमों का गठन किया गया था. मुखबिर की सूचना के बाद पुलिस ने आरोपी महिला और बच्ची को सुरक्षित बरामद कर लिया.
हसीना की उम्र 45 साल है. वह मोदी नगर के जगतपुरी की रहने वाली है. पूछताछ में हसीना ने बताया कि उसने लालच में बच्ची का अपहरण कर लिया था. वह मेरठ में बच्ची के साथ भीख मांगने का काम कर रही थी. हसीना ने बताया कि बच्ची के होने से लोग अक्सर पैसे दे देते हैं. इसलिए उसने बच्ची का अपहरण किया था.
हसीना ने ये भी बताया है कि वह बच्ची को लेकर मेरठ से लखनऊ भागने की फिराक में थी. बता दें कि हसीना कूड़ा बीनने का काम करती है. फिलहाल पुलिस ने हसीना के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और उसका रिकॉर्ड खंगाल रही है. बच्ची भी अपने परिवार के साथ है.
ADVERTISEMENT









