उत्तर प्रदेश के बलिया जनपद से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है.जहां रेवती थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 2 में एक 62 वर्षीय बुजुर्ग का शव उनके घर के पास मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया.मृतक की पहचान श्रीराम पांडेय पुत्र पारस पांडेय के रूप में हुई है.पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए गांव के ही 3 आरोपियों को हिरासत में लिया है.
ADVERTISEMENT
मिली जानकारी के मुताबिक मृतक श्रीराम पांडेय घर में अकेले रहते थे.जबकि उनका बेटा गुजरात में कार्यरत है.शुक्रवार सुबह करीब 7:15 बजे पुलिस को सूचना मिली कि श्रीराम पांडेय अपने घर के पास मृत अवस्था में पड़े हैं.परिजनों और पाटीदारों का आरोप है कि गांव के ही रघुनाथ सिंह और उनके दो बेटे मारकंडेय सिंह व ओम प्रकाश सिंह के साथ मृतक का मक्का तोड़ने को लेकर पुराना विवाद चल रहा था.आरोप है कि इसी विवाद को लेकर आरोपियों ने श्रीराम पांडेय को जान से मारने की करने की धमकी भी दी थी.
नामजद तीनों आरोपियों को हिरासत में लिया गया
घटना की गंभीरता को देखते हुए अपर पुलिस अधीक्षक और क्षेत्राधिकार बैरिया भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे.पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नामजद तीनों आरोपियों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ जारी है.पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बलिया जिला अस्पताल भेज दिया है.
पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार
एएसपी ओमवीर सिंह ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ की जा रही है.तहरीर के आधार पर आगे की विधि कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी.फिलहाल पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है ताकि मौत के सही कारणों का पता चल सके.जांच के बाद दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।
ADVERTISEMENT









