Bareilly Attack News: आपसी रंजिश में घर में घुसकर युवक पर जानलेवा हमला, चार नामजद आरोपियों पर केस दर्ज

Bareilly Crime News: बरेली के मीरगंज क्षेत्र में पुरानी रंजिश के चलते घर में घुसकर युवक पर लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से जानलेवा हमला किया गया. पुलिस ने चार नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

Newzo

• 01:36 PM • 29 Mar 2026

follow google news

Bareilly Crime News: बरेली जिले के थाना मीरगंज क्षेत्र में आपसी रंजिश को लेकर घर में घुसकर युवक पर जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है. पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने चार नामजद आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

यह भी पढ़ें...

राजेंद्र नगर, मीरगंज निवासी नितिन चौहान पुत्र अनिल कुमार सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि पुरानी रंजिश के चलते आरोपियों ने उनके घर में घुसकर अचानक हमला कर दिया. आरोप है कि हमलावर लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से लैस होकर आए और नितिन चौहान पर जान से मारने की नीयत से हमला कर दिया.

आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए

हमले में नितिन चौहान को शरीर पर गंभीर चोटें आईं. शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए. घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है.

आरोपियों के खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा 

पुलिस ने पीड़ित की तहरीर के आधार पर ग्राम कटका रमन, थाना भमोरा निवासी राज सिंह राठौर पुत्र धूम सिंह, विमलेश सिंह, गौरव सिंह पुत्र जगमोहन सिंह और सौरभ सिंह के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है.

थाना मीरगंज पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है. साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

यह भी पढ़ें: Sitapur Temple Action: सड़क चौड़ीकरण में आ रहे 25 साल पुराने दुर्गा मंदिर की प्रतिमा हटाई गई, प्रशासन की मौजूदगी में कार्रवाई