Bareilly Electricity Theft: बरेली में रातों-रात 5 किमी 33 केवी बिजली लाइन चोरी, रिपोर्ट न लिखने पर कोर्ट के आदेश से दर्ज हुआ मुकदमा

Bareilly News: बरेली के शाही थाना क्षेत्र में अज्ञात चोरों ने करीब 5 किलोमीटर लंबी 33 केवी बिजली लाइन के तार चोरी कर लिए. पुलिस द्वारा कार्रवाई न होने पर कोर्ट के आदेश के बाद अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया.

Newzo

• 06:28 PM • 28 Mar 2026

follow google news

Bareilly News: बरेली जनपद के थाना शाही क्षेत्र में अज्ञात चोरों द्वारा निर्माणाधीन बिजली लाइन के तार चोरी करने का बड़ा मामला सामने आया है. चोरों ने करीब 5 किलोमीटर लंबी 33 केवी बिजली लाइन के तार पार कर दिए. पुलिस द्वारा प्रारंभ में रिपोर्ट दर्ज न किए जाने पर पीड़ित को न्यायालय की शरण लेनी पड़ी, जिसके बाद कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज किया गया.

यह भी पढ़ें...

जानकारी के अनुसार, अमरोहा निवासी अनिल कुमार, जो यूनिवर्सल मैप प्रोजेक्ट एंड इंजीनियरिंग सर्विस लिमिटेड महालक्ष्मी पावर एंड कंस्ट्रक्शन के अधिकृत प्रतिनिधि हैं, ने बताया कि उनकी फर्म जूनई 132 केवी बिजली घर से जाफरपुर बिजली घर तक 33 केवी लाइन निर्माण का कार्य कर रही थी. पीड़ित के अनुसार, 27 जनवरी 2026 की रात अज्ञात चोरों ने आनंदपुर से दुनका पेट्रोल पंप तथा मकड़ी खां से अक्सोरा के बीच करीब 5 किलोमीटर लंबी विद्युत लाइन के तार चोरी कर लिए. आज घटना की जानकारी होने पर डायल 112 पर सूचना दी गई.

अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज, जल्द होगा खुलासा

अनिल कुमार का आरोप है कि उन्होंने थाना फरीदपुर और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बरेली को लिखित शिकायत दी, लेकिन काफी समय तक कोई कार्रवाई नहीं हुई. इसके बाद उन्होंने न्यायालय एसीजेएम सीडी कक्ष संख्या-07, जिला बरेली में प्रार्थना पत्र दिया. न्यायालय ने मामले की गंभीरता को देखते हुए धारा 173(4) बीएनएसएस के तहत मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया. कोर्ट के आदेश के बाद थाना शाही पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है. वहीं इंस्पेक्टर शाही राजेश बैसला ने बताया है कि मामले में अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. जल्दी मामले का खुलासा किया जाएगा.

यह भी पढ़ें: Mangal Gochar 2026: 24 अप्रैल को रेवती नक्षत्र में मंगल का होगा प्रवेश, इन 4 राशियों के लिए खुलेंगे तरक्की के नए रास्ते