Naveen Sir in Akhilesh Yadav Rally: पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सियासत में आज एक नया मोड़ देखने को मिला जब 'रोजगार विद अंकित' के मशहूर शिक्षक नवीन सर सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की रैली में शामिल हुए. जेवर एयरपोर्ट के उद्घाटन के ठीक बाद हुई इस रैली में नवीन सर का खास अंदाज देखने को मिला. इस दौरान का एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें वह बैरिकेडिंग फांगकर रैली में एंट्री लेते हुए नजर आ रहे हैं.
ADVERTISEMENT
यह परिवर्तन की रैली है-नवीन सर
रैली में मौजूद भारी भीड़ के बीच बातचीत करते हुए नवीन सर ने दावा किया कि 29 मार्च की यह तारीख उत्तर प्रदेश के राजनीतिक इतिहास में दर्ज हो चुकी है. नवीन सर ने कहा कि 'आज से समाजवादी पार्टी की सरकार बहुमत के साथ बनना शुरू हो गई है. यह सिर्फ रैली नहीं, बल्कि परिवर्तन का शंखनाद है.'
पीएम के बयान पर पलटवार
प्रधानमंत्री द्वारा पश्चिमी यूपी को सपा का 'लूट का एटीएम' बताए जाने पर नवीन सर ने तीखा जवाब दिया. उन्होंने कहा, बाहरी लोगों को प्रदेश की जानकारी नहीं है. अखिलेश यादव जी ने ही यहां सबसे पहले मेट्रो दी और इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलप करने का काम किया.' नवीन सर के सपा के साथ आने से पश्चिमी उत्तर प्रदेश, खासकर नोएडा, ग्रेटर नोएडा और बुलंदशहर के इलाकों में युवाओं के बीच पार्टी की पकड़ मजबूत होने की उम्मीद जताई जा रही है. वीआईपी मंच पर नवीन सर की मौजूदगी और उनके साथ आए हजारों समर्थकों ने चुनावी माहौल को पूरी तरह गरमा दिया है.
चुनावी माहौल की शुरुआत
नोएडा और जेवर के आसपास के क्षेत्रों में चुनावी बिगुल फूंकते हुए समाजवादी पार्टी ने खुद को मजबूत करने का दावा किया है. नवीन सर जैसे लोकप्रिय चेहरों का साथ मिलना भाजपा के लिए चुनौती पेश कर सकता है.क्योंकि छात्रों का एक बड़ा वर्ग नवीन सर को अपना आदर्श मानता है.
ADVERTISEMENT









