Ballia News: यूपी के बलिया में आज चौथे दिन भी स्वास्थ्य विभाग की टीम ने 6 से अधिक अस्पतालों, अल्ट्रासाउंड और पैथोलॉजी सेंटरों पर छापेमारी की. छापेमारी के दौरान कई अस्पताल संचालक अन्य स्वास्थ्य सेवा देने वाले संचालक दुकान का शटर गिराकर फरार हो गए. इस दौरान मानक विहीन तरीके से स्वास्थ्य सेवा संचालित करने वालों के बीच हड़कंप मच गया.
ADVERTISEMENT
आपको बताते चले कि सीएमओ कार्यालय के नाक के नीचे संचालित अस्पतालों में बीते कुछ दिन पहले दो महिलाओं के मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग कुम्भकर्णी नींद से जागी है. जिसके बाद जांच टीम पिछले चार दिनों से शहर के भीतर और आसपास के इलाकों में छापेमारी कर रिपोर्ट तैयार कर रही है.
जिला अस्पताल रोड पर छापेमारी के दौरान स्वास्थ्य सेवा देने वालों के बीच हड़कंप मच गया है. इस दौरान जांच टीम कई अल्ट्रासाउंड और पैथोलॉजी सेंटरो पर पहुंची जहां डॉक्टर ही नदारत मिले. अस्पताल मानक विहीन मिला, वही बहादुरपुर स्थित एक होम्योपैथिक अस्पताल का रजिस्ट्रेशन फेल पाया गया.
स्वास्थ्य विभाग की छापेमारी टीम ने बताया कि जितने भी स्वास्थ्य सेवा देने वाले अस्पताल, अल्ट्रासाउंड सेंटर, पैथोलॉजी सेंटर सन्चालित है, उनकी जांच कर रिपोर्ट तैयार की जा रही है और जल्द ही इनके खिलाफ स्वास्थ्य विभाग कड़ा एक्शन लेगा.
ADVERTISEMENT









