Ballia Crime News: बलिया में नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, मैरिटार चौराहे से पुलिस ने दबोचा

Newzo

• 06:13 PM • 29 Mar 2026

Ballia News: बलिया के बांसडीह थाना क्षेत्र में नाबालिग के अपहरण और दुष्कर्म के मामले में फरार आरोपी को पुलिस ने घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया. आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट सहित गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है.

UP Tak
Google CTA

Ballia News:  उत्तर प्रदेश के बलिया जनपद में अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे जीरो टॉलरेंस अभियान के तहत बांसडीह थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली हैम पुलिस ने एक नाबालिक लड़की का अपहरण कर उसके साथ दुष्कर्म करने वाले फरार अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है.

यह भी पढ़ें...

आपको बता दे की  27 मार्च 2026 को थाने में एक नाबालिक के अपहरण की शिकायत दर्ज कराई गई थी. पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ BNS की धारा 137(2) के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी. जांच के दौरान मामले में दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट की धाराएं बढ़ाई गई.

पुलिस टीम ने घेराबंदी कर मैरिटार चौराहे पर स्थित मंदिर के पास से आरोपी को दबोचा 

एसपी ओमवीर सिंह के द्वारा गठित टीम लगातार आरोपी की तलाश में दबिश दे रही थी. रविवार सुबह करीब 9:30 उपनिरीक्षक बाक बहादुर सिंह को मुखबिर से सटीक सूचना मिली. जिसके बाद पुलिस टीम ने घेराबंदी कर मैरिटार चौराहे पर स्थित मंदिर के पास से आरोपी प्रदीप कुमार चौहान को धर दबोचा.

गिरफ़्तार अभियुक्त के खिलाफ थाना बांसडीह में धारा 87, 137(2), 65(1), BNS और 5L/6 पास्को एक्ट के तहत कानूनी कार्यवाही पूरी कर उसे जेल भेज दिया.