3 लड़ाकू विमानों में सवार होकर, एयरफोर्स के 48 जवान अचानक बांदा के पुकारी गांव में उतरे, ऐसा यहां क्या हुआ?

UP News: यूपी के बांदा में भारतीय वायुसेना के 3 लड़ाकू विमान अचानक यहां के पुकारी गांव में आ गए. करीब 48 एयरफोर्स के जवान भी इन विमानों में सवार थे. ऐसा क्या हो गया?

Banda, Banda News, Banda Viral News, Air Force personnel in Banda, Air Force fighter planes, UP News, UP Viral News, बांदा, बांदा न्यूज, बांदा वायरल न्यूज, बांदा में वायुसेना के जवान, वायुसेना के लड़ाकू विमान, यूपी न्यूज, यूपी वायरल न्यूज

UP News

सिद्धार्थ गुप्ता

07 Apr 2026 (अपडेटेड: 07 Apr 2026, 04:24 PM)

follow google news

UP News: उत्तर प्रदेश के बांदा में अचानक सेना के 3 लड़ाकू विमान उतरे. फाइटर विमानों की आवाज ने लोगों को हैरत में डाल दिया. इस दौरान सेना के लड़ाकू विमान काफी निचली उड़ान भी भरते नजर आए. लोगों को समझ नहीं आया कि आखिर ये सब अचानक क्या हुआ?

यह भी पढ़ें...

इसी दौरान बांदा के नरैनी क्षेत्र स्थित पुकारी गांव में एक साथ 3 लड़ाकू विमान अलग-अलग दिशाओं से आते हुए दिखाई दिए. तीनों विमानों ने लैंडिंग भी की और सेना के जवान विमानों से नीचे भी उतर गए. ये देख गांव वालों में भी हड़कंप मच गया और वह भी इस पूरे नजारे को अपने-अपने मोबाइल कैमरों से रिकॉर्ड करते रहे. फिर जाकर लोगों को पूरी कहानी पता चली.

क्यों आए थे सेना के लड़ाकू विमान?

दरअसल सेना के लड़ाकू विमान और वायुसेना के जवान बांदा और बांदा के पुकारी गांव में मॉक ड्रिल के लिए आए थे. इस दौरान लड़ाकू विमानों को उतारा भी गया और सेना के जवानों ने मॉक ड्रिल भी की. करीब 4 दर्जन से अधिक एयरफोर्स के जवान इस दौरान मौजूद रहे. ये सभी लड़ाकू विमानों से ही आए थे.

मॉक ड्रिल के कुछ ही समय बाद सारे जवान लड़ाकू विमानों में सवार होकर, यहां से चले गए. मगर इस दौरान आस-पास के लोग घबरा गए और उन्होंने इस सारे पल को अपने-अपने मोबाइल कैमरो में रिकॉर्ड कर लिया.

पुलिस ने ये बताया

इस मामले को लेकर पुलिस का भी बयान सामने आया है. नरैनी कोतवाली के SHO संदीप कुमार ने कहा,  सेना के तीन लड़ाकू विमान अचानक यहां आए थे. दरअसल यहां जवानों ने मॉक ड्रिल की थी. सुरक्षा के उद्देश्य से ये मॉक ड्रिल की गई थी.