लव मैरिज के बाद निशा-सोनू रात में साथ थे मगर सुबह वो उठा नहीं... फिर देवर मोनू और उसकी भाभी के इस सच ने सभी को हिला दिया

Banda Crime News: बांदा में देवर से अवैध संबंधों के चलते पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर पति सोनू की गला दबाकर हत्या की. पुलिस ने आरोपी पत्नी और देवर को किया गिरफ्तार. सूरत से दो दिन पहले लौटे पति को रास्ते से हटाने के लिए रची गई थी खौफनाक साजिश.

Banda Crime News

सिद्धार्थ गुप्ता

07 Apr 2026 (अपडेटेड: 07 Apr 2026, 04:09 PM)

follow google news

Banda Crime News: उत्तर प्रदेश के बांदा जिले से दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है. यहां एक पत्नी निशा ने अपने देवर संग मिलकर पति सोनू की हत्या कर दी. इसके पीछे की वजह चौंकाने वाली है. दरअसल, निशा के उसके देवर मोनू संग संबंध बन गए थे. दोनों के इस रिश्ते के बीच सोनू रूकावट बन रहा था. इसी खुन्नस में आकर दोनों ने मिलकर सोनू की गला दबाकर हत्या कर दी.  इस मामले के सामने आने से गांव में हड़कंप मचा है. वहीं बुजुर्ग मां का रो-रोकर बुरा हाल है.

यह भी पढ़ें...

सोनू ने डेढ़ साल पहली ही की थी निशा संग लव मैरिज

ये पूरा मामला कमासिन थाना क्षेत्र के जामू गांव का है. 22 साल के सोनू ने निशाा नाम की लड़की संग डेढ़ साल पहले लव मैरिज की थी. शाद के बाद से ही सोनू सूरत में रहकर मजदूरी करता था. घटना के महज दो दिन पहले ही वह घर लौटा था. लेकिन उसे क्या पता था कि जिस पत्नी के पास वह आया है वही उसकी मौत की पटकथा लिख चुकी है. 5 अप्रैल की भोर में सोनू का शव उसके ट्यूबवेल के पास मिला जिसके बाद हड़कंप मच गया. 

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुली पोल

शुरुआत में आरोपी पत्नी निशा ने शोर मचाया. फिर उसने सबको गुमराह करने के लिए कहानी रची कि रात में सोते समय सोनू को सांप ने काट लिया है. लेकिन जब पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा तब पता चला कि सोनू की हत्या गला दबाकर की गई है. मौके के साक्ष्यों और निशा की संदिग्ध गतिविधियों ने पुलिस का शक गहरा कर दिया. जब कड़ाई से पूछताछ हुई तो निशा ने अपना जुर्म कबूल कर लिया और पूरी सच्चाई बयां कर दी.

देवर मोनू संग बन गए भाभी के संबंध

निशा ने पुलिस को बताया कि सोनू अक्सर काम के सिलसिले में बाहर रहता था. इसी दौरान उसके अपने ही देवर मोनू के साथ संबंध बन गए. दोनों एक-दूसरे से शादी करना चाहते थे. सोनू जब सूरत से वापस आया और उसे इस रिश्ते की भनक लगी तो उसने विरोध किया. बस यही विरोध उसकी जान का दुश्मन बन गया. निशा और मोनू ने मिलकर प्लान बनाया और रात में सोते समय सोनू का गला दबाकर उसे मौत की नींद सुला दिया.

बुजुर्ग मां का रो-रोकर बुरा हाल

एक भाई ने ही प्यार की खातिर अपने बड़े भाई का खून कर दिया और एक पत्नी ने अपने सुहाग को उजाड़ दिया. इस खौफनाक वारदात के बाद घर में कोहराम मचा है. बुजुर्ग मां का रो-रोकर बुरा हाल है, जिसने एक साथ अपने एक बेटे को खो दिया और दूसरे को जेल जाते देखा. पुलिस ने निशा और मोनू को जेल भेजकर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है.