सर पर बाल नहीं, चेहरे पर दाढ़ी नहीं… हिंदू से मुस्लिम बने आयुष मालिक उर्फ अली के लेटेस्ट लुक ने सबको चौंकाया, हुआ क्या?

शरद मलिक

14 Jun 2026 (अपडेटेड: 20 Jul 2026, 11:57 AM)

Ayush Conversion Malik Case: उत्तर प्रदेश के चर्चित शामली धर्मांतरण मामले में अब एक नई तस्वीर ने पूरे मामले को फिर चर्चा में ला दिया है. आयुष मलिक उर्फ रहमान की सामने आई लेटेस्ट फोटो में उसका बदला हुआ लुक दिखाई दे रहा है.

Shamli Ayush Malik Conversion Case

Shamli Ayush Malik Conversion Case

Google CTA

Shamli Conversion Case: उत्तर प्रदेश के चर्चित शामली धर्मांतरण मामले में अब एक नई तस्वीर ने पूरे मामले को फिर चर्चा में ला दिया है. आयुष मलिक उर्फ रहमान की सामने आई लेटेस्ट फोटो में उसका बदला हुआ लुक दिखाई दे रहा है. तस्वीर में आयुष बिना दाढ़ी और छोटे बालों में नजर आ रहा है. यह फोटो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं. पुलिस के मुताबिक ये तस्वीर AI जेनेरेटेड हो सकती है. हम इस तस्वीर की पुष्टि नहीं करते हैं.

यह भी पढ़ें...

नई तस्वीर में बदला-बदला दिखा आयुष

सामने आई तस्वीर में आयुष मलिक हल्के हरे रंग की शर्ट पहने दिखाई दे रहा है. उसके सिर के बाल बेहद छोटे हैं और चेहरे पर पहले की तरह लंबी दाढ़ी भी नजर नहीं आ रही. इससे पहले मीडिया के सामने आए वीडियो और तस्वीरों में आयुष खुद को इस्लाम अपनाने वाला बताते हुए दाढ़ी और धार्मिक पहचान के साथ दिखाई देता था. ऐसे में उसका यह नया लुक लोगों के बीच खूब वायरल हो रहा है.

पहले दिया था यह बयान

आयुष ने पिता के ब्रेनवॉश और ब्लैकमेलिंग के दावों को पूरी तरह से सिरे से खारिज करते हुए कहा, 'मैं किसी के प्रभाव या दबाव में नहीं हूँ। मेरा रुझान स्कूल के समय (2012-13) से ही इस्लाम की तरफ बढ़ने लगा था। मैंने पाकिस्तान के मशहूर इस्लामिक इन्फ्लुएंशर डॉक्टर इसरार अहमद के वीडियो देखे, जिससे मेरा खुद का रुझान बढ़ा। मैं बचपन से ही मंदिर नहीं जाता था और अब 5 वक्त की नमाज पढ़ता हूँ और सुन्नत के मुताबिक दाढ़ी रखी है।'

परिवार और पुलिस के दावे अलग

वहीं दूसरी ओर आयुष के पिता और दवा कारोबारी देवराज मलिक लगातार आरोप लगा रहे हैं कि उनके बेटे का सुनियोजित तरीके से ब्रेनवॉश किया गया. उनका कहना है कि जिम ट्रेनर चांदनी कुरैशी, उसके परिवार और कुछ अन्य लोगों ने मिलकर आयुष को अपने प्रभाव में लिया. परिवार ने संपत्ति हथियाने की साजिश और धमकियों के भी आरोप लगाए हैं. दूसरी तरफ पुलिस इस पूरे मामले की कई एंगल से जांच कर रही है. अब तक इस प्रकरण में कई गिरफ्तारियां हो चुकी हैं और निकाहनामा भी बरामद किया गया है. पुलिस का कहना है कि मामले से जुड़े सभी तथ्यों और तकनीकी साक्ष्यों की जांच की जा रही है.

नई तस्वीर से बढ़ी चर्चा

आयुष की यह लेटेस्ट तस्वीर सामने आने के बाद एक बार फिर यह मामला सुर्खियों में आ गया है. हालांकि, तस्वीर में बदले हुए लुक को लेकर पुलिस की ओर से कोई आधिकारिक टिप्पणी नहीं की गई है. जांच एजेंसियां पूरे मामले की कड़ियों को जोड़ने में जुटी हैं, जबकि सोशल मीडिया पर लोग इस बदलाव के अलग-अलग मायने निकाल रहे हैं. फिलहाल, सभी की नजर पुलिस जांच और आगे आने वाले खुलासों पर टिकी हुई है.