नोएडा में डिवाइडर से टकराकर पलटी बस... फर्रुखाबाद से दिल्ली जा रहे यात्री बने हादसे का शिकार, 12 से अधिक सवारी बुरी तरीके से हुए घायल

यूपी तक

• 02:27 PM • 14 Jun 2026

Noida Bus Accident: उत्तर प्रदेश के नोएडा में रविवार को यात्रियों से भरी बस के पलटने से एक बड़ा सड़क हादसा हो गया. बस फर्रुखाबाद से दिल्ली की ओर जा रही थी.

Noida Bus Accident

Noida Bus Accident

Google CTA

Noida Bus Accident: उत्तर प्रदेश के नोएडा में रविवार को यात्रियों से भरी बस के पलटने से एक बड़ा सड़क हादसा हो गया. बस फर्रुखाबाद से दिल्ली की ओर जा रही थी. तेज रफ्तार होने का कारण ड्राइबर का बस से नियंत्रण हट गया जिसके चलते बस नोएडा फेज-1 स्थित महामाया फ्लाईओवर के पास अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर सड़क पर पलट गई. इस हादसे में बस में सवार करीब 12 से आधिक यात्री घायल हो गए हैं. घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव का कार्य शुरू किया जिससे घायलों को इलाज के लिए तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

यह भी पढ़ें...

डिवाइडर से टकराकर पलटी बस, मची चीख-पुकार

जानकारी के मुताबिक, यात्रियों से भरी यह बस फर्रुखाबाद से दिल्ली जा रही थी. जैसे ही बस नोएडा के फेज-1 थाना क्षेत्र में स्थित महामाया फ्लाईओवर के पास पहुंची, तभी ड्राइवर का कंट्रोल बस से पूरी तरह से छूट गया. जिसके चलते  तेज रफ्तार बस अनियंत्रित होकर सीधे डिवाइडर से जाकर टकरा गई. यह टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस तुरंत सड़क पर पलट गई.  हादसे के तुरंत बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई. यह दुर्घटना होते देख आसपास मौजूद लोगों ने बिना देरी किए राहत व बचाव कार्य शुरू किया.

राहगीरों और पुलिस की मदद से निकाले गए घायल यात्री

इस हादसे की सूचना पुलिस को दी गई. हादसे की सूचना मिलते ही नोएडा पुलिस और स्थानीय प्रशासन की टीम फौरन घटनास्थल पर पहुंच गई. पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद लेकर बस के अंदर फंसे सभी यात्रियों को बाहर निकालकर राहत बचाव का कार्य शुरू किया. इस दुर्घटना में करीब 12 से अधिक यात्री घायल हुए हैं, जिन्हें तुरंत इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां डॉक्टरों की टीम उनका उपचार कर रही है.

क्रेन से हटाई गई बस, तेज रफ्तार मानी जा रही हादसे की वजह

सड़क के बीचों-बीच बस के पलटने के कारण दिल्ली जाने वाले मुख्य मार्ग पर भारी ट्रैफिक जाम लग गया और वाहनों की लंबी कतारें लग गईं. इसके बाद पुलिस ने तुरंत क्रेन मंगवाकर क्षतिग्रस्त बस को सड़क से हटाया, जिसके बाद यातायात पूरी तरह से सामान्य हो सका. पुलिस अधिकारी ने इस दुर्घटना को लेकर कहा कि, 'शुरुआती जांच में माना जा रहा है कि बस की तेज रफ्तार होने की वजह से यह हादसा हुआ है.' फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है ताकि दुर्घटना के सही और सटीक कारणों का पता लगाया जा सके.

यह भी पढ़ें: 'अब जो होना था, वह हो गया...' राम मंदिर में 'चढ़ावा' चोरी केस में पकड़े गए लवकुश मिश्रा के पिता ने तोड़ी चुप्पी, बताया सबकुछ!