असम विमान हादसे में शहीद हुए बागपत के स्क्वाड्रन लीडर प्रशांत कुमार, गांव के लोगों ने नम आंखों से दी श्रद्धांजलि

मनुदेव उपाध्याय

14 Jun 2026 (अपडेटेड: 20 Jul 2026, 11:57 AM)

Assam Plane Crash News: देश की रक्षा करते हुए उत्तर प्रदेश के बागपत जिले ने अपना एक वीर सपूत खो दिया. असम में हुए विमान हादसे में भारतीय वायुसेना के स्क्वाड्रन लीडर प्रशांत कुमार शहीद हो गए.

Squadron Leader Prashant Kumar News

Squadron Leader Prashant Kumar News

Google CTA

Squadron Leader Prashant Kumar News: देश की रक्षा करते हुए उत्तर प्रदेश के बागपत जिले ने अपना एक वीर सपूत खो दिया. असम में हुए विमान हादसे में भारतीय वायुसेना के स्क्वाड्रन लीडर प्रशांत कुमार शहीद हो गए. जैसे ही उनकी शहादत की खबर बागपत के कंडेरा गांव पहुंची, पूरे गांव में मातम छा गया और हर आंख नम हो उठी.

यह भी पढ़ें...

कंडेरा गांव में पसरा सन्नाटा

स्क्वाड्रन लीडर प्रशांत कुमार की शहादत की सूचना मिलते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई. जिस बेटे की उपलब्धियों पर गांव और परिवार को गर्व था, उसके यूं अचानक चले जाने की खबर ने हर किसी को झकझोर कर रख दिया. ग्रामीणों ने इसे पूरे क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति बताया.

देश सेवा में दिया सर्वोच्च बलिदान

भारतीय वायुसेना में अपनी सेवाएं दे रहे स्क्वाड्रन लीडर प्रशांत कुमार ने देश की रक्षा करते हुए अपने प्राण न्यौछावर कर दिए. असम में हुए विमान हादसे में उनका निधन हो गया. उनकी शहादत ने न सिर्फ बागपत बल्कि पूरे प्रदेश को गौरवान्वित और भावुक कर दिया है.

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

शहादत की खबर मिलने के बाद परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है. गांव में लोगों का तांता लगा हुआ है और हर कोई शहीद के परिजनों को ढांढस बंधाने पहुंच रहा है. पूरे इलाके में गम का माहौल है. कंडेरा गांव के लोगों ने अपने शहीद बेटे को नम आंखों से श्रद्धांजलि अर्पित की.