Gonda News: गोंडा: वजीरगंज क्षेत्र में घर से लापता हुए 13 वर्षीय छात्र को पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सकुशल बरामद कर उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया. जानकारी के अनुसार, जलालपुर चढ़ौवा निवासी असरेखा मौर्य पत्नी सुरेंद्र मौर्य ने थाना वजीरगंज में सूचना दी कि उनका पुत्र शिवांश मौर्य, जो कक्षा 7 का छात्र है और एक्सीलेंट स्कूल बधवा में पढ़ाई करता है. 6 अप्रैल 2026 की शाम लगभग 4 बजे साइकिल लेकर घर से निकला था. लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटा.
ADVERTISEMENT
सूचना मिलते ही वजीरगंज पुलिस ने तत्काल खोजबीन शुरू की और एक विशेष टीम गठित कर संभावित स्थानों पर तलाश अभियान चलाया. पुलिस की सक्रियता के चलते बालक को पवन सिंह आर्मी ढाबा के पास सकुशल बरामद कर लिया गया. पुलिस ने आवश्यक पूछताछ के बाद बालक को उसके परिजनों को सौंप दिया. इस त्वरित कार्रवाई पर परिवार ने पुलिस का आभार व्यक्त किया. जनपद पुलिस ने अभिभावकों से अपील की है कि वे बच्चों के साथ नियमित संवाद बनाए रखें और ऐसी परिस्थितियां उत्पन्न न होने दें जिनसे बच्चे घर छोड़ने जैसा कदम उठाएं. साथ ही किसी भी बालक या बालिका के संदिग्ध अवस्था में मिलने पर तुरंत पुलिस या चाइल्ड हेल्पलाइन को सूचना देने की सलाह दी गई है.
ADVERTISEMENT









