Gonda News: गोंडा हाल ही में इजराइल-ईरान युद्ध को लेकर बाबा रामदेव द्वारा ईरान के समर्थन में दिए गए बयान पर पूर्व भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने अपनी राय व्यक्त की है. उन्होंने कहा कि बाबा रामदेव का यह रुख उनके निजी विचारों का परिणाम है और हर व्यक्ति को अपने विचार व्यक्त करने का अधिकार है.
ADVERTISEMENT
बृजभूषण शरण ने कहा कि किसी का समर्थन करना या किसी पर अपनी राय रखना पूरी तरह से व्यक्तिगत स्वतंत्रता का हिस्सा है. हमने बाबा रामदेव को ‘स्वदेशी बाबा’ का नाम दिया है और उनके जो भी विचार हैं, वह उनके व्यक्तिगत दृष्टिकोण को दर्शाते हैं. इसे किसी राजनीतिक या सामाजिक दृष्टि से जोड़कर नहीं देखा जाना चाहिए.
नक्सलवाद खत्म करने में अमित शाह के प्रयासों की सराहना
इसके साथ ही, उन्होंने देश में नक्सलवाद खत्म करने के लिए किए गए प्रयासों पर भी बात की और गृह मंत्री अमित शाह के बयान का समर्थन किया. उन्होंने कहा कि गृह मंत्री जी बहुत सोच-समझकर और सतर्कता के साथ बोलते हैं. नक्सलवाद के खिलाफ जितना व्यापक और प्रभावशाली काम अमित शाह जी ने किया है, वह आज तक किसी भी सरकार के लिए संभव नहीं हुआ. अगर गृह मंत्री ने यह कहा है, तो निश्चित ही यह सच और परिणामों से जुड़ा हुआ होगा.
ADVERTISEMENT









