Gonda NEET aspirants news: मसूद आलम खान ने 21 जून को होने वाली NEET परीक्षा के लिए छात्रों का रोडवेज बस किराया माफ करने और अतिरिक्त बसें चलाने की मांग की है. उन्होंने कहा कि आर्थिक तंगी और मानसिक दबाव झेल रहे गरीब व ग्रामीण छात्रों को सरकार विशेष राहत दे, ताकि कोई भी परीक्षार्थी परीक्षा से वंचित न रहे.
ADVERTISEMENT
मसूद आलम खान ने NEET परीक्षार्थियों के हित में मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर महत्वपूर्ण मांग उठाई है. उन्होंने 21 जून को आयोजित होने वाली NEET परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों के लिए रोडवेज बसों का किराया माफ करने और ग्रामीण क्षेत्रों में अतिरिक्त बसें चलाने की अपील की है.
सपा के राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व लोकसभा प्रत्याशी मसूद आलम खान का कहना है कि पिछली बार परीक्षा निरस्त होने के कारण लाखों छात्र पहले से ही मानसिक दबाव में हैं. ऐसे में गरीब और ग्रामीण परिवारों के विद्यार्थियों के सामने यात्रा और ठहरने का खर्च बड़ी चुनौती बन गया है.
उन्होंने सरकार से मांग की है कि 20 जून से 21 जून तक NEET परीक्षार्थियों को रोडवेज बसों में विशेष राहत दी जाए, ताकि कोई भी छात्र आर्थिक तंगी के कारण परीक्षा से वंचित न रहे. साथ ही ग्रामीण इलाकों से परीक्षा केंद्रों तक अतिरिक्त बसों का संचालन सुनिश्चित किया जाए, जिससे छात्रों को समय पर परीक्षा केंद्र तक पहुंचने में परेशानी न हो.
छात्र हित से जुड़ी इस मांग को सोशल मीडिया पर भी व्यापक समर्थन मिल रहा है और इसे विद्यार्थियों के लिए राहत भरा कदम माना जा रहा है.
ADVERTISEMENT









