प्रचंड गर्मी के बीच योगी सरकार ने बनाया ऐतिहासिक रिकॉर्ड, पीक डिमांड में यूपी बना देश का नंबर वन राज्य, महाराष्ट्र को भी छोड़ा पीछे

कुमार अभिषेक

26 May 2026 (अपडेटेड: 20 Jul 2026, 11:57 AM)

Highest Electricity Supply In UP: उत्तर प्रदेश में पड़ रही भीषण गर्मी और रिकॉर्डतोड़ तापमान के बीच बिजली विभाग ने आपूर्ति के मामले में एक नया इतिहास रच दिया है. भारी मांग (पीक डिमांड) के बावजूद उत्तर प्रदेश पूरे देश में सबसे ज्यादा बिजली सप्लाई करने वाला अव्वल राज्य बन गया है.

up power supply, highest electricity supply, peak demand up, up electricity record, yuppcl news updates, maharashtra power supply, rural power supply, nonstop electricity up, energy minister claim

Yogi Adityanath (File Photo)

Google CTA

UP Power Supply News: उत्तर प्रदेश में पड़ रही भीषण गर्मी और रिकॉर्डतोड़ तापमान के बीच बिजली विभाग ने आपूर्ति के मामले में एक नया इतिहास रच दिया है. भारी मांग (पीक डिमांड) के बावजूद उत्तर प्रदेश पूरे देश में सबसे ज्यादा बिजली सप्लाई करने वाला अव्वल राज्य बन गया है. ऊर्जा मंत्री के मुताबिक यूपी अब देश में सर्वाधिक बिजली उपलब्ध कराने वाला राज्य है. राज्य ने इस मामले में औद्योगिक राज्य महाराष्ट्र को भी पीछे छोड़ दिया है. जहां उत्तर प्रदेश ने हाल ही में 31,824 मेगावाट की रिकॉर्ड पीक डिमांड को सफलतापूर्वक पूरा किया, वहीं इस दौरान महाराष्ट्र केवल 29,463 मेगावाट बिजली की ही आपूर्ति कर सका. इस ऐतिहासिक रिकॉर्ड ने साबित कर दिया है कि राज्य का पावर इन्फ्रास्ट्रक्चर सबसे भारी लोड को भी संभालने के लिए पूरी तरह तैयार है.

यह भी पढ़ें...

जानिए कब-कब कितनी हुई सप्लाई

बिजली विभाग के आंकड़ों पर नजर डालें तो 24 मई की रात को उत्तर प्रदेश के इतिहास की सबसे बड़ी पीक डिमांड यानी 31,824 मेगावाट की आपूर्ति की गई. इससे पहले तक राज्य का सबसे बड़ा रिकॉर्ड पिछले साल 11 जून 2025 को रात 12:45 बजे बना था, जब 31,486 मेगावाट की पीक डिमांड दर्ज की गई थी. इसके अलावा, 24 और 25 मई की रात 1 बजे 29,933 मेगावाट और रात 3 बजे 30,569 मेगावाट बिजली सप्लाई की गई. अगले दिन यानी 25 मई को भी सुबह 5 बजे 29,573 मेगावाट, सुबह 10 बजे 27,392 मेगावाट और दोपहर 2 बजे 29,616 मेगावाट डिमांड की निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की गई.

बुंदेलखंड में सिर्फ 22 मिनट की कटौती

यूपीपीसीएल (UPPCL) के निदेशक वितरण ज्ञानेंद्र धर द्विवेदी ने स्टेट लोड डिस्पैच सेंटर की रिपोर्ट के हवाले से बताया कि भीषण गर्मी के बाद भी रविवार को राज्य के सभी महानगरों, जिला व मंडल मुख्यालयों, शहरों, तहसीलों, नगर पंचायतों और उद्योगों (इंडस्ट्रीज) को बिना किसी रुकावट के पूरे 24 घंटे बिजली दी गई. बिजली व्यवस्था की मुस्तैदी का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि पूरे बुंदेलखंड इलाके में इस भीषण लोड के बावजूद महज 22 मिनट के लिए बिजली काटी गई थी.

गांवों में 18 घंटे का रोस्टर

इस बार बिजली विभाग ने ग्रामीण इलाकों के उपभोक्ताओं को भी बड़ी राहत दी है. निदेशक वितरण के अनुसार, ग्रामीण क्षेत्रों के लिए तय सरकारी रोस्टर भले ही 18 घंटे बिजली देने का है, लेकिन विभाग ने क्षमता से बढ़कर काम करते हुए गांवों में औसतन 22 से 22.5 घंटे तक बिजली की सप्लाई सुनिश्चित की है. निर्धारित रोस्टर से ज्यादा बिजली मिलने की वजह से ग्रामीण इलाकों के आम नागरिकों, किसानों, स्थानीय व्यापारियों और लघु उद्योगों को इस प्रचंड गर्मी में बहुत बड़ी राहत मिली है.