कार वॉशर पिता संग गाजियाबाद की सोसाइटी गई UPSC Aspirant युवती को रेप के बाद मारा गया! परिवार का सब उजड़ा, हुआ क्या?

UP News: यूपी के गाजियाबाद में 18 साल की युवती, जो यूपीएससी की तैयारी कर रही थी, अपने पिता के साथ सोसाइटी गई थी. पिता कार वॉशर हैं. मगर आज सुबह युवती की लाश सोसाइटी में मिली.

UP News

मयंक गौड़

07 Apr 2026 (अपडेटेड: 07 Apr 2026, 01:54 PM)

follow google news

UP News: गाजियाबाद के थाना इंदिरापुरम क्षेत्र की जयपुरिया सनराइज (ग्रीन) सोसाइटी में 18 साल की युवती अपने पिता के साथ आई थी. उसके पिता बेसमेंट की गाड़ियों को साफ करते थे. युवती हर दिन सोसाइटी में आती और दौड़ भी लगाती. उसका सपना पढ़-लिखकर अधिकारी बनना था और वह यूपीएससी की तैयारी भी कर रही थी. आज भी युवती अपने पिता के साथ सोसाइटी में आई. रोज की तरह पिता गाड़ी साफ करने चले गए और युवती दौड़ने चली गई. मगर आज का दिन युवती की जिंदगी का आखिरी दिन साबित हुआ. दरअसल युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. घटना आज सुबह 6.30 बजे की है. पीड़ित परिवार का दावा है कि बेटी के साथ पहले रेप हुआ और फिर उसको मार डाला गया.

यह भी पढ़ें...

युवती के साथ हुआ क्या?

मृतका के पिता का कहना है कि उनकी बेटी के साथ गलत काम किया गया और फिर उसे मारा गया. पिता का कहना है कि बेटी को ऊंचाई से नीचे फेंक दिया गया. बता दें कि घटना के बाद से सोसाइटी में तनाव फैल गया. परिवार में कोहराम मच गया. मौके पर पुलिस भी पहुंची और पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी.

बता दें कि सोसाइटी के टॉवर-सी के नीचे युवती का शव पड़ा हुआ था. पुलिस के साथ फील्ड यूनिट व फॉरेंसिक टीम ने भी घटना स्थल की जांच की है. पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है. युवती के शव को भी पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है.

सीसीटीवी में क्या दिखा?

जांच के दौरान सोसाइटी में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई. इसमें युवती को अकेले लिफ्ट में जाते हुए देखा गया है. फुटेज के अनुसार वह 16वीं मंजिल पर अकेले उतरती दिखाई दी है. इसके बाद की परिस्थितियां अभी साफ नहीं हो पाई हैं. 

पुलिस ने ये बताया

इस पूरे मामले को लेकर सहायक पुलिस आयुक्त (इंदिरापुरम) अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया, पीड़ित परिजनों ने तहरीर दी है. केस की जांच की जा रही है.