UP Weather Update: यूपी में 7 अप्रैल को होगी भयानक बारिश... इन जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट जारी

UP Weather Update: उत्तर प्रदेश के आगरा, मथुरा, अलीगढ़ और कानपुर समेत कई जिलों में कल भारी बारिश और आंधी का अलर्ट. जानें आपके जिले का हाल.

यूपी तक

• 06:50 PM • 06 Apr 2026

follow google news

UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी के बीच मौसम विभाग (IMD) ने अगले 24 घंटों के लिए भारी बारिश और धूलभरी आंधी का हाई अलर्ट जारी किया है. सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के चलते प्रदेश के पश्चिमी हिस्से से लेकर बुंदेलखंड तक मौसम में बड़ा बदलाव आने वाला है. मौसम विभाग के अनुसार, कल यूपी के कई जिलों में 50 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलेंगी, जिससे जनजीवन प्रभावित हो सकता है.

यह भी पढ़ें...

इन जिलों में बारिश का येलो अलर्ट

बांदा, फतेहपुर, हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, रायबरेली, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, बिजनौर, अमरोहा, संभल, बदायूं, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर एवं आसपास के इलाकों में. 

इन जिलों में 60 KM की रफ्तार से चलेगा 'तूफान'

अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया और जालौन. यहाँ तेज आंधी के साथ बिजली गिरने की भी संभावना है.

30-40 KM की रफ्तार से हवाएं और मध्यम बारिश

सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, बिजनौर, अमरोहा, संभल, बदायूं, बांदा, फतेहपुर, हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, हमीरपुर, महोबा, झांसी और ललितपुर.

सावधानी और बचाव

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि आंधी के दौरान पेड़ गिरने या बिजली के खंभों को नुकसान पहुंचने का खतरा रहता है. किसानों को सलाह दी गई है कि वे कटी हुई फसल को खुले में न छोड़ें. आम लोगों से अपील की गई है कि खराब मौसम के दौरान सुरक्षित इमारतों में ही शरण लें.