देवी-देवताओं पर रील बनाने वाले शाहजहांपुर के शाहिद से पहले उठक-बैठक लगवाई, उसे लगा- बच गया, तभी उसके संग हो गया ये सब

UP News: यूपी के शाहजहांपुर में मुस्लिम युवकों ने हिंदू देवी-देवताओं को लेकर रील बनाई. इससे तनाव फैल गया. हिंदू संगठन मौके पर पहुंचे और इन युवकों से माफी मंगवाई. उठक-बैठक लगवाई. फिर मुख्य आरोपी शाहिद के साथ ये हो गया.

UP News

विनय पांडेय

06 Apr 2026 (अपडेटेड: 06 Apr 2026, 08:51 AM)

follow google news

UP News: उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में मुस्लिम युवकों ने हिंदू देवी-देवताओं को लेकर आपत्तिजनक रील बनाई. ये रील जल्द ही वायरल हो गई. वायरल होने के बाद इस रील को लेकर तनाव फैल गया. हिंदू संगठन एक्टिव हो गए. हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने ये भी पता कर लिया कि आखिर ये रील बनाने वाले कौन युवक हैं और कहां रहते हैं? 

यह भी पढ़ें...

इसके बाद हिंदू संगठन के कार्यकर्ता शाहजहांपुर के निगोही क्षेत्र के चौढ़ेरा चौढ़ेरी गांव चले गए. वहां रील बनाने वाले 2 युवकों को पकड़ लिया और उन्हें गांव में स्थित बजरंगबली की मूर्ति के सामने ले गए. मूर्ति के पैर छूकर मुस्लिम युवकों से मांफी मंगवाई गई. इस दौरान दोनों से कान पकड़वाकर, उनसे उठक-बैठक भी लगवाई गई. दोनों से जय श्रीराम के नारे भी लगवाए गए. इसके बाद दोनों को सख्त हिदायत देकर छोड़ दिया गया. 

मगर अब इस केस में पुलिस का एक्शन भी हो गया है. 

पुलिस ने क्या किया?

पुलिस ने हिंदू देवी-देवताओं को लेकर विवादित रील बनाने वाले मुख्य आरोपी साहिल उर्फ शाहिद के खिलाफ केस दर्ज करके, उसको गिरफ्तार कर लिया है. युवक के पास से पुलिस ने तमंचा भी बरामद किया है. इसके पास से पुलिस ने 315 बोर के कारतूस भी बरामद किए हैं.

बता दें कि शाहिद की उम्र 25 साल है. उसने ही AI की मदद से रील बनाई थी और उसे सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था. इसके बाद हिंदू संगठनों में इसको लेकर काफी नाराजगी देखने को मिली थी. शाहिद और उसके साथी को हिंदू संगठन के दर्जनों कार्यकर्ताओं ने पकड़ भी लिया था और माफी-उठक बैठक भी लगवाई गई थी. मगर अब पुलिस ने भी साहिल उर्फ शाहिद के खिलाफ एक्शन ले लिया है. पुलिस ने साहिल उर्फ शाहिद के खिलाफ आर्म एक्ट और धार्मिक भावनाओं को आहत करने की धाराओं में गिरफ्तार किया है.

हिंदू संगठन के कार्यकर्ता ने युवकों को समझाया भी

जब हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने इन युवकों को पकड़ा था, उस दौरान भी उन्हें समझाया गया था. वीडियो में नजर आ रहा है कि एक कार्यकर्ता इनसे बोल रहा है कि उसका पूरा गांव मुसलमानों का है. मगर वहां ऐसी हरकत कोई नहीं करता. तुमने ऐसी हरकत क्यों की. दूसरों पर टिप्पणी नहीं करनी चाहिए. पैसे कमाने के लिए ऐसी हरकत करोगे तो फंसोगे.