महराजगंज में 3 बच्चों की मां अपने ही जीजा के साथ हो गई फरार फिर इस चौंकाने वाले मामले की पूरी कहानी पता चली

UP News: यूपी के महराजगंज से सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां 3 बच्चों की मां अपने ही जीजा के साथ भाग गई. जीजा के भी 2 बच्चे हैं. फिर इनकी ये कहानी पता चली.

Maharajganj, Maharajganj News, Maharajganj Viral News, Maharajganj woman absconds with brother-in-law, Maharajganj Police, UP News, illicit relationship, UP Crime, UP Viral News, महराजगंज, महराजगंज  न्यूज

UP News (प्रतीकात्मक फोटो)

अमितेश त्रिपाठी

06 Apr 2026 (अपडेटेड: 06 Apr 2026, 10:00 AM)

follow google news

UP News: उत्तर प्रदेश के महराजगंज से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां 3 बच्चों की मां अपने ही जीजा के साथ फरार हो गई है. महिला रिश्ते में रगने वाले जीजा के साथ भाग गई है. इस घटना से परिजनों में हड़कंप मचा हुआ है. जहां महिला के 3 बच्चे हैं तो जीजा के भी 2 बच्चे हैं. मगर ये दोनों अपने-अपने पति और पत्नी को छोड़कर साथ में फरार हो गए हैं. 

यह भी पढ़ें...

युवक पत्नी के मायके में काफी आता जाता था

बताया जा रहा है कि युवक का अपनी पत्नी के मायके में आना-जाना था. इसी दौरान उसकी मौसेरी साली से नजदीकियां बढ़ गईं और दोनों के बीच प्रेम संबंध स्थापित हो गए. हाल ही में दोनों अपने-अपने बच्चों को छोड़कर साथ में फरार हो गए. जैसे ही इसकी जानकारी परिजनों को मिली, वह हैरान रह गए. दोनों के पति-पत्नी भी इस कांड से सकते में हैं. घटना के बाद दोनों परिवारों में तनाव पैदा हो गया है.

पुलिस बोली- दोनों बालिग

पीड़ित परिवारों ने मामले की सूचना पुलिस को दी. पुलिस ने दोनों पक्षों को बुलाया और पूछताछ की. पुलिस का कहना है कि दोनों ही बालिग हैं. फिलहाल पुलिस मौके पर शांति व्यवस्था कायम कर रही है.

पुलिस ने क्या बताया?

इस मामले को लेकर कोतवाल निर्भय कुमार सिंह ने बताया, शिकायत के आधार पर दोनों पक्षों को बुलाकर पूछताछ की गई. दोनों बालिग हैं. ऐसे में शांति भंग की आशंका के तहत आरोपी का चालान कर दिया गया है. मामले में निगरानी रखी जा रही है.