इटावा के जैनुल ने ओडीपी योजना से बनाया फैशन कारोबार, युवाओं के लिए रोजगार के अवसर तैयार

ODOP scheme: इटावा के जैनुल आबदीन ने ‘एक जनपद-एक उत्पाद’ योजना के तहत फैशन एवं टेक्सटाइल कारोबार स्थापित कर आत्मनिर्भरता हासिल की और अन्य युवाओं के लिए रोजगार सृजित किया. योजना के माध्यम से राज्य में युवा उद्यमिता को बढ़ावा मिल रहा है.

CM Yogi

यूपी तक

• 07:00 PM • 05 Apr 2026

follow google news

ODOP scheme: उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना ‘एक जनपद-एक उत्पाद’ (ओडीपी) प्रदेश के युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने और रोजगार सृजन में अहम भूमिका निभा रही है. इटावा जिले के रामगंज निवासी जैनुल आबदीन इस योजना के माध्यम से अपने फैशन और टेक्सटाइल कारोबार को सफल बना चुके हैं. सरकारी सहायता से उन्होंने न केवल अपनी आर्थिक स्थिति मजबूत की बल्कि अन्य लोगों के लिए रोजगार के अवसर भी तैयार किए.

यह भी पढ़ें...

जैनुल आबदीन का उद्यमिता सफर

जैनुल आबदीन को जिला उद्योग केंद्र के माध्यम से ओडीपी योजना की जानकारी मिली. उन्होंने 2025 में इस योजना के तहत 10 लाख रुपये का ऋण सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया से प्राप्त किया. इस ऋण के सहारे उन्होंने अपनी फैशन एवं टेक्सटाइल यूनिट स्थापित की जिसमें मैक्सी और कुर्ती जैसी परिधानों का निर्माण ऑर्डर के अनुसार किया जाता है.

आज जैनुल अपनी यूनिट से खर्चों के बाद हर महीने लगभग 50 हजार रुपये की शुद्ध आमदनी कमा रहे हैं. इसके साथ ही उन्होंने 4 से 6 अन्य लोगों को भी रोजगार प्रदान किया. इस प्रकार जैनुल ने सरकारी योजना को अवसर में बदलकर उद्यमिता और रोजगार दोनों की दिशा में कदम बढ़ाया.

ओडीपी योजना का उद्देश्य और लाभ

योगी सरकार का उद्देश्य युवाओं को केवल रोजगार मांगने वाला नहीं बल्कि रोजगार देने वाला बनाना है. ‘एक जनपद-एक उत्पाद’ योजना के तहत प्रदेश के प्रत्येक जिले की पारंपरिक और स्थानीय विशेषताओं को पहचानकर उन्हें राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय बाजार में पहुंचाया जाता है.

योजना के तहत युवाओं को

आसान ऋण सुविधाएं
प्रशिक्षण और कार्यशाला
विपणन सहायता

जैसे लाभ मिलते हैं जिससे वे अपने व्यवसाय को सफलतापूर्वक बढ़ा सकते हैं. प्रत्येक जिले में विशिष्ट ओडीपी उत्पाद की इकाइयों के लिए ₹6.25 लाख से ₹20 लाख तक की वित्तीय सहायता दी जाती है जो परियोजना की कुल लागत पर निर्भर करती है.

छोटे शहरों और गांवों में बढ़ रही उद्यमिता

जैनुल आबदीन जैसे युवा ओडीपी योजना का वास्तविक लाभ उठा रहे हैं. सरकारी सहायता से अपने कारोबार को स्थापित करके उन्होंने न केवल आत्मनिर्भरता हासिल की बल्कि अन्य लोगों के लिए रोजगार सृजन भी किया. इस पहल के कारण प्रदेश के छोटे शहर और ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं में उद्यमिता के प्रति रुचि बढ़ रही है.

ओडीपी योजना न केवल युवाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाती है बल्कि उत्तर प्रदेश को ‘आत्मनिर्भर’ बनाने के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के विजन को धरातल पर उतारने में भी अहम भूमिका निभा रही है.

यह भी पढ़ें: पंजाब एंड सिंध बैंक में 1000 पदों पर निकली बंपर भर्ती, ऐसे करें रजिस्ट्रेशन