श्याम सिंह यादव को बनाया गया मिर्जापुर भाजपा का जिला मंत्री फिर निकलकर सामने आ गया इनका खतरनाक क्रिमिनल रिकॉर्ड, अब सब चुप

सुरेश कुमार सिंह

05 Apr 2026 (अपडेटेड: 05 Apr 2026, 03:33 PM)

UP News: मिर्जापुर जिला भाजपा में श्याम सिंह यादव को जिला मंत्री बना दिया गया. मगर फिर इनको लेकर जो पता चला, हड़कंप मच गया.

Mirzapur, Mirzapur BJP, Shyam Singh Yadav, BJP leader Shyam Singh Yadav, Mirzapur News, UP BJP, UP News, UP Viral News, मिर्जापुर, मिर्जापुर भाजपा, श्याम सिंह यादव, भाजपा नेता श्याम सिंह यादव

UP News

Google CTA

UP News: यूपी के मिर्जापुर में भाजपा नेताओं को जिला संगठन में पदाधिकारियों की नियुक्ति का इंतजार था. जिले के नेताओं को आस थी कि लिस्ट में उनका भी नाम आएगा और उन्हें भी जिला कार्यकारिणी में पद दिया जाएगा. जब लिस्ट आई तो कुछ के चेहरे खिले तो कुछ के उदास हुए. मगर इस लिस्ट में जारी हुए एक नाम ने सभी को चौंका दिया और अब इसी नाम की वजह से मिर्जापुर भाजपा की ये लिस्ट विवादों में आ गई है.

यह भी पढ़ें...

दरअसल भाजपा जिला संगठन की कार्यकारिणी में श्याम सिंह यादव को जिला मंत्री बना दिया गया. जैसे ही इनका नाम सामने आया, वैसे ही श्याम सिंह यादव का क्राइम रिकॉर्ड सभी के सामने आ गया और उससे हड़कंप मच गया. दरअसल श्याम सिंह यादव हत्या के आरोपी हैं.

हिस्ट्रीशीटर के तौर पर नाम है दर्ज

श्याम सिंह यादव और उनके भाइयों के ऊपर साल 2008 में भाजपा के ही नेता राम दुलार चौधरी के भतीजे शशि चौधरी की हत्या का आरोप है. आरोप है कि 22 अप्रैल 2008 के दिन लाल डिग्गी इलाके में श्याम सिंह यादव और उनके भाइयों ने शशि चौधरी की हत्या कर दी थी. 

आपको बता दें कि श्याम सिंह यादव का नाम जिले की कटरा कोतवाली में हिस्ट्रीशीटर के तौर पर भी दर्ज हैं. फिलहाल श्याम सिंह यादव के खिलाफ हत्या का केस चल रहा है. बताया जा रहा है कि मामले की सुनवाई अगले महीने होगी.

भाजपा जिला अध्यक्ष ये बोले

इस पूरे मामले को लेकर भाजपा जिला अध्यक्ष लाल बहादुर सरोज ने बताया, श्याम सिंह यादव भाजपा के एक्टिव सदस्य हैं. पिछले 3 बार से वह सक्रिय सदस्य के तौर पर पार्टी में भूमिका निभा रहे हैं. वह व्यापार प्रकोष्ठ के संयोजक भी रह चुके हैं. उनके ऊपर कोई केस है, इसकी जानकारी उनको नहीं है. श्याम सिंह यादव से संपर्क किया जा रहा है.