दिल दहल जाएगा! मेरठ में 102 साल की दादी के अंतिम संस्कार में 5 पोतों के साथ घटी दर्दनाक घटना, आंखों के सामने सब उजड़ गया

उस्मान चौधरी

05 Apr 2026 (अपडेटेड: 05 Apr 2026, 08:51 AM)

UP News: यूपी के मेरठ से सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां 102 साल की बुजुर्ग महिला की मौत हुई. मगर उसके अंतिम संस्कार में बेहद ही दुख दाई घटना घट गई.

Meerut, Meerut News, Meerut Viral News, Meerut Police, Meerut Crime, Meerut Crime News, UP News, UP Viral News, मेरठ, मेरठ न्यूज, मेरठ वायरल न्यूज, मेरठ पुलिस, मेरठ क्राइम, मेरठ क्राइम न्यूज, यूपी न्यूज, यूपी वायरल न्यूज

UP News

Google CTA

UP News: मेरठ के हस्तिनापुर से  बेहद दर्दनाक मामला सामने आया है. यहां 102 साल की दादी के अंतिम संस्कार के समय मृतका के 5 पोतों के साथ जो हुआ, उसने सभी को हिला कर रख दिया. दादी की मौत के बाद परिवार उनका अंतिम संस्कार करने के लिए मखदुमपुर गंगा घाट आया था. यहां अंतिम संस्कार की क्रिया शुरू हुई. मगर कुछ ही पलों में यहां चीख-पुकार मच गई.

यह भी पढ़ें...

दरअसल अंतिम संस्कार के बाद परिवार के सदस्य गंगा में स्नान करने उतरे. तभी 5 किशोर-युवक गंगा की धारा में बह गए. इस दौरान किसी तरह से 1 को बचा लिया गया. मगर 4 युवक गंगा की धारा में गायब हो गए. इसके बाद हड़कंप मच गया. अब पुलिस प्रशासन की टीम तारों की तलाश कर रही हैं. सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है. मगर अभी तक भी किसी का कोई सुराग नहीं मिला है.

102 साल की उम्र में हुई दादी की मौत

मिली जानकारी के मुताबिक, इंचौली थाना क्षेत्र की लावड़ चौकी के गांव जलालपुर की रहने वाली 102 वर्षीय महिला भगवती देवी का अंतिम संस्कार करने के लिए परिजन गंगा घाट पहुंचे थे. मृतका के भांजे के बच्चे अभिषेक और हिमांशु अपने चचेरे भाइयों दीपांशु, प्रियांशु और प्रदीप के साथ भी मौके पर थे. अंतिम संस्कार के बाद ये सभी साथ में गंगा में स्नान करने के लिए उतर गए. 

इसी दौरान ये सभी अचानक गहरे पानी में फंस गए. आस-पास मौजूद रिश्तेदारों ने सभी को बचाने की काफी कोशिश की. मगर सिर्फ प्रदीप को ही बचा पाए. बाकी 4 गंगा में बह गए. पलभर में चारों गायब हो गए. ये देखते ही परिजनों में कोहराम मच गया. 

बता दें कि घटना के बाद से ही पुलिस प्रशासन की टीम गोताखोरों की मदद से चारों की तलाश कर रही हैं. मगर खबर लिखे जाने तक किसी का कुछ पता नहीं चला है. चारों के परिवारों में घटना की वजह से कोहराम मचा हुआ है.

एसएसपी ने दी ये जानकारी

इस पूरे मामले को लेकर मेरठ के एसएसपी अविनाश पांडे ने बताया, बुजुर्ग महिला के अंतिम संस्कार के लिए परिजन आए हुए थे. साथ में ये 5 युवक भी थे. ये सभी गंगा में स्नान कर रहे थे. तभी घटना घट गई. इस दौरान एक किशोर को बचा लिया गया. मगर अन्य 4 बह गए. पीएसी को सर्च ऑपरेशन में लगाया गया है. एनडीआरएफ-एसडीआरएफ की टीम भी मौके पर हैं. सर्च अभियान जारी है.