UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में मौसम का मिजाज अचानक बदल गया है. लगातार बढ़ती गर्मी और तपिश के बाद अब लोगों को थोड़ी राहत मिल सकती है. लेकिन इसके साथ ही मौसम विभाग (IMD) ने 5 अप्रैल के लिए पूर्वांचल और तराई क्षेत्रों में सतर्क रहने की चेतावनी जारी की है. तेज बारिश और आकाशीय बिजली की संभावना के चलते यह बदलाव लोगों के लिए राहत के साथ-साथ जोखिम भी लेकर आ सकता है.
ADVERTISEMENT
किन जिलों में है अलर्ट
बता दें कि मौसम विभाग ने गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, अंबेडकर नगर और आसपास के इलाकों में झमाझम बारिश और बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया है.
तेज हवाओं के साथ आयेगी तापमान में गिरावट
विशेषज्ञों का अनुमान है कि 5 अप्रैल को इन जिलों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से धूल भरी आंधियां चल सकती हैं. इसके बाद गरज-चमक के साथ तेज बारिश होने की संभावना भी है. इस मौसम परिवर्तन के चलते दिन के अधिकतम तापमान में 4 से 6 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आ सकती है.
जोखिम से रहें सावधान
तापमान में गिरावट से लू और तपिश से राहत मिलेगी लेकिन तेज हवाओं और बिजली गिरने की संभावना गंभीर खतरा पैदा कर सकती है. मौसम विशेषज्ञों ने लोगों से खुले मैदानों में जाने से बचने और सवधानी बरतने की सलाह दी है.
लोग अपने दैनिक कार्य, यात्रा और घर के बाहर गतिविधियों की योजना में सतर्क रहें. बारिश और आंधी के दौरान खास ध्यान रखने की जरूरत है ताकि जान माल की सुरक्षा हो सके.
ADVERTISEMENT









