जिंदगी का कोई भरोसा नहीं! 20 अप्रैल को थे फेरे… शादी से 14 दिन पहले देवरिया का राहुल यादव कार्ड बांट रहा था, तभी ये हो गया

राम प्रताप सिंह

05 Apr 2026 (अपडेटेड: 05 Apr 2026, 02:24 PM)

UP News: यूपी के देवरिया से दर्दनाक मामला सामने आया है. यहां 20 अप्रैल के दिन राहुल यादव की शादी थी. मगर अब राहुल के साथ बेहद दर्दनाक हादसा हो गया है.

Deoria, Deoria News, Deoria Police, Deoria Crime News, Deoria Crime, Deoria Rahul Yadav Accident, UP News, UP Viral News, News of UP, देवरिया, देवरिया न्यूज, देवरिया पुलिस, देवरिया क्राइम न्यूज

UP News

Google CTA

UP News: देवरिया के थाना लार क्षेत्र के ग्राम सकरा पार में 28 साल का राहुल यादव अपने परिवार के साथ रहता था. 20 अप्रैल को राहुल की शादी थी. ऐसे में सभी परिवार वाले शादी की तैयारियों में लगे हुए थे. दूसरी तरफ लड़की पक्ष भी शादी की तैयारियां पूरी कर रहा था. मगर अब दोनों ही परिवारों में कोहराम मचा हुआ है. दोनों ही परिवारों को संभालना भारी पड़ रहा है. दरअसल शादी से कुछ ही दिन पहले राहुल यादव के साथ जो हुआ, उसने हर किसी को हिला कर रख दिया है.

यह भी पढ़ें...

शादी से पहले उठी अर्थी

राहुल यादव अपनी शादी की तैयारी कर रहा था. शादी के लिए उत्साहित था मगर अब जिस घर से राहुल को दूल्हा बनकर जाना था, अब उसी घर से राहुल की अर्थी निकली है. ये देख हर कोई गमगीन है. शादी से पहले ही राहुल यादव की मौत हो गई. दर्दनाक तरीके से राहुल यादव ने दुनिया को अलविदा कह दिया.

क्या हुआ राहुल यादव के साथ?

राहुल अपने दोस्त सचिन यादव के साथ अपनी ही शादी के कार्ड बांटने के लिए बाइक से गया हुआ था. वह रिश्तेदारों में कार्ड बांट रहा था. कल देर शाम वह कार्ड बांटकर बाइक से सचिन के साथ घर लौट रहा था. तभी बाइक को तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने टक्कर मार दी. टक्कर इतनी तेज थी कि इस हादसे की चपेट में एक ऑटो भी आ गया.

बता दें कि इस हादसे में राहुल और सचिन काफी दूर जाकर गिरे और दोनों को गंभीर चोटे आईं. यहां तक की शादी के कार्ड तक रोड पर बिखर गए. मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया. डॉक्टरों ने सचिन को तो मृत बता दिया. मगर राहुल को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज भेज दिया. मगर वहां भी उसे नहीं बचाया जा सका और मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान ही उसकी मौत हो गई.

घटना की सूचना जैसे ही राहुल और सचिन के परिवारों को मिली, वहां कोहराम मच गया. होने वाले दामाद राहुल की मौत की जानकारी लड़की पक्ष को मिलते ही, वहां भी माहौल गमगीन हो गया. फिलहाल अब पुलिस स्कॉर्पियो के चालक की तलाश कर रही है. पुलिस ने स्कॉर्पियो को अपने कब्जे में ले लिया है.