UP News: प्रयागराज महाकुंभ में आईआईटी बाबा काफी चर्चाओं में रहे थे. उन्होंने अपनी बातों से हर किसी को चौंकाया था. आईआईटी बाबा पूरे महाकुंभ के दौरान सुर्खियों में रहे. इस दौरान उनको लेकर विवाद भी खूब हुए. मगर अब आईआईटी बाबा अभय को लेकर बड़ी खबर सामने आई है.
ADVERTISEMENT
मूल रूप से हरियाणा के झज्जर के रहने वाले आईआईटी बाबा अभय ने शादी कर ली है. शादी के बाद वह पहली बार अपने पैतृक शहर झज्जर पहुंचे. इस दौरान उनको देखने और उनसे मिलने वालों की भीड़ लग गई. बता दें कि आईआईटी बाबा ने प्रीतिका नाम की युवती से शादी की है.
बेंगलुरु की रहने वाली है प्रीतिका
बता दें कि आईआईटी बाबा अभय ने प्रीतिका नाम की युवती से शादी की है. प्रीतिका बेंगलुरु की रहने वाली हैं. बता दें कि अभय बैंक खाते की केवाईसी अपडेट करवाने के लिए अपने शहर आए थे. इस दौरान वह अपने पिता के दफ्तर भी पहुंचे. इस दौरान उन्होंने लोगों से मुलाकात की और मीडिया से भी बात की.
इस मौके पर अभय ने बताया कि उनकी पत्नी प्रीतिका बेंगलुरु की रहने वाली हैं और दोनों एक ही विजन के साथ काम कर रहे हैं. माता-पिता से मुलाकात को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि वे उनसे जरूर मिलेंगे, लेकिन बड़े परिवार की जिम्मेदारियों के चलते कभी-कभी छोटे परिवार से दूरी बनानी पड़ती है.
यूनिवर्सिटी के लिए कर रहे काम
आईआईटी बाबा अभय ने बताया कि वह और उनकी पत्नी श्री यूनिवर्सिटी नाम का विश्वविद्यालय खोलने के लिए काम कर रहे हैं. यहां शिक्षण के साथ-साथ साधना का ज्ञान भी दिया जाएगा. अभय ने बताया कि उनके जीवन का उद्देश्य विभिन्न प्रकार की साधनाओं को सीखना और सिखाना है. उनका और उनकी पत्नी का ये लक्ष्य है. इस दौरान अभय ने ये भी बताया कि वह हिमाचल प्रदेश में रह रहे हैं. उनकी पत्नी भी उनके साथ हिमाचल में ही हैं.
आपको बता दें कि महाकुंभ में आईआईटी बाबा के नाम से प्रसिद्ध हुए अभय आईआईटी बॉम्बे से पढ़े हुए हैं. उन्होंने वहां से एयरोस्पेस इंजीनियरिंग में बीटेक किया है. इसी के साथ अभय कनाडा में भी जॉब कर चुके हैं.
ADVERTISEMENT









