UP Weather News: अप्रैल में भी उत्तर प्रदेश का मौसम सभी को चौंका रहा है. एक बार फिर मौसम विभाग ने यूपी के वेदर को लेकर बड़ा अपडेट जारी किया है. आईएमडी ने यूपी के कई जिलों में तेज बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की है. मौसम विभाग का कहना है कि इस दौरान यूपी में तेज हवाएं और गरज-चमक भी देखने को मिल सकती है. मौसम विभाग ने साफ कहा है कि अगले कुछ दिनों में उत्तर प्रदेश का मौसम बदलने वाला है. इस दौरान यूपी का मौसम अचानक खराब हो सकता है और बारिश-आंधी का सामना लोगों को करना पड़ सकता है.
ADVERTISEMENT
किन जिलों में बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग का कहना है कि पूर्वी यूपी और पश्चिमी यूपी, दोनों इलाकों का मौसम खराब हो सकता है. इस दौरान नोएडा, मेरठ, गाजियाबाद, वाराणसी, प्रयागराज, लखनऊ, कानपुर, महराजगंज और गोरखपुर के इलाकों में गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं.
IMD का कहना है कि इस दौरान यूपी के लोगों को तेज झोंके वाली हवाएं देखने को मिल सकती है. मौसम बिगड़ सकता है, जिसका सीधा असर लोगों की दिनचर्या पर भी पड़ सकता है. मौसम विभाग ने लोगों को चेतावनी भी जारी की है. विभाग का कहना है कि मौसम बिगड़ने पर लोग खुले इलाकों के नीचे, खेतों और पेड़ों के नीचे खड़े नहीं हो. इस दौरान लोग बिजली के खंभों से भी दूरी बनाएं रखे.
अप्रैल में क्या हो रहा है ऐसा मौसम?
हर किसी के मन में सवाल है कि आखिर अप्रैल में मौसम को ये क्या हो गया है? मौसम विभाग का कहना है कि इसकी वजह शक्तिशाली पश्चिमी विक्षोभ है. एक पश्चिमी विक्षोभ गुजर चुका है, जिसका असर अभी भी देखने को मिल रहा है. दूसरा पश्चिमी विक्षोभ 7 से 9 अप्रैल के बीच गुजरेगा और ये भी देश के बड़े हिस्से को प्रभावित करेगा. इसी की वजह से अप्रैल में अगस्त जैसा मौसम देखने को मिल रहा है.
ADVERTISEMENT









